Headlines

MDDM College में डॉ किरण झा एवं डॉ मनीष प्रभा का विदाई समारोह सम्पन्न

MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न
Advertisements

Muzaffarpur 31 Janaury : MDDM College (महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय) में शिक्षक संघ के तत्वावधान में दर्शन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ किरण झा एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ मनीष प्रभा के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों ने उनके योगदान को स्मरण किया।

MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न

शनिवार को महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय में दर्शन शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ किरण झा एवं गणित की विभागाध्यक्ष डॉ मनीष प्रभा का विदाई समारोह शिक्षक संघ के तत्त्वावधान में आयोजित हुआ जिसमें शिक्षक संघ की अध्यक्ष एवं अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ विनीता झा ने कहा कि डॉ किरण झा के जीवन संघर्षों और अध्यापकीय कला से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। उन्होंने सबको स्नेह बाँटा है। परोपकार के लिए तत्पर रही हैं। डॉ मनीष प्रभा की हिम्मत, अपनापन और सहजता सबको सहसा मुग्ध करती है।

MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न
MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न

महाविद्यालय शिक्षक संघ की सचिव और राजनीति शास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी सरोज ने कहा कि डॉ किरण झा एक आदर्श शिक्षिका के साथ अपने मृदुल व्यवहार के लिए पहचानी जाती हैं। छात्राओं के बीच उनकी लोकप्रियता प्रसिद्ध है। वे सबको प्रेम और आशीर्वाद बाँटती हैं । डॉ मनीष प्रभा एक संघर्षशील शिक्षिका रही हैं। उनकी सरलता उनकी पहचान है।

MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न
MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल ने कहा कि डॉ किरण झा और डॉ मनीष प्रभा के साथ बहुत समय मैंने काम किया। इन दोनों के अपनापन से मैं अभिभूत हूँ । शिक्षक संघ की कोषाध्यक्ष और महाविद्यालय की परीक्षा नियंत्रक डॉ निशिकांति ने कहा कि डॉ किरण झा और डॉ मनीष प्रभा दोनों ने मुझे काफी प्रेम दिया और समय समय पर बहुत सहयोग किया। इन दोनों को मैं जीवन में कभी नहीं भूल सकती ।

MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न
MDDM College में विदाई समारोह सम्पन्न

दर्शन शास्त्र की सहायक प्राध्यापक डॉ सुरबाला और डॉ नेहा रानी ने डॉ किरण झा को अपना अभिभावक वह गुरु कहा। डॉ किरण झा ने डॉ सुरबाला और डॉ नेहा रानी को अपनी पुस्तकें भेंट की । डॉ किरण झा ने अपने सेवाकाल के अविस्मरणीय पल को याद किया और कहा कि अध्यापन सबसे बड़ा धर्म है। ईमानदारी से निभाते जाइए ।

गणित विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ माला ने कहा कि डॉ मनीष प्रभा हमारी अभिभावक रहीं हैं। उनके अवकाश प्राप्त करने से मैं बहुत भावुक हूँ । उनके मंगल की शुभकामना देती हूँ।

प्राध्यापक प्रकोष्ठ में डॉ किरण झा एवं डॉ मनीष प्रभा को शिक्षक संघ द्वारा शाँल और बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और प्राध्यापिकाओं के साथ शिक्षकेतर कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *