Headlines

MDDM College में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य संगोष्ठी व जांच शिविर, छात्राओं ने विज्ञान के साथ स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

MDDM College MDDM College
Advertisements

Muzaffarpur 7 April : MDDM College, मुजफ्फरपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर “Together for Health, Stand with Science” विषय पर स्वास्थ्य संगोष्ठी, जांच शिविर, क्विज, पोस्टर और नाट्य कार्यक्रम आयोजित हुए। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया और मानसिक स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

MDDM College विश्व स्वास्थ्य दिवस

आज मंगलवार दिनांक 7 अप्रैल 2026 को MDDM College मुजफ्फरपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर “Together for health,Stand with Science” विषय पर एक भव्य एवं ज्ञानवर्धक स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

MDDM College
MDDM College विश्व स्वास्थ्य दिवस

इस कार्यक्रम में CNS हॉस्पिटल पटना से मुख्य आहार विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी श्रेष्ठ तथा नेस्टिवा हॉस्पिटल की सीईओ मुख्य अतिथि एवं वक्त के रूप में उपस्थिति रही , उनके साथ डॉ दीपक एनएमसीएच पटना जो की सर्जरी विभाग से है और महिलाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के विशेषज्ञ हैं वह भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज की माननीय प्राचार्य डॉ अलका जायसवाल द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में गृह विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष, सीएमडी की पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सुशील सिंह भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रही ।

MDDM College विश्व स्वास्थ्य दिवस
MDDM College विश्व स्वास्थ्य दिवस

इस अवसर पर CND की कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ सरिता कुमारी, सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्राओं की उत्साह पूर्ण भागीदारी देखने को मिला।

नेस्टिवा हॉस्पिटल के सराहनीय सहयोग से एक स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया जिसमें ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, बीएमआई मापन, विटामिन b12 एवं विटामिन डी जैसी महत्वपूर्ण जांच हेतु रक्त नमूनों का परीक्षण किया गया साथ ही विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को व्यक्तिगत डायट काउंसलिंग प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्ट प्रतियोगिताओं में छात्रों ने उत्सहा रचनात्मक एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसके अतिरिक्त छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें प्रथम वर्ष की छात्राओं ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता तथा द्वितीय वर्ष के छात्राओं ने एनीमिया विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति थी कार्यक्रम का मंच संचालन अत्यंत कुशलता से निशि रानी द्वारा किया गया जिसे पूरे आयोजन को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाए रखा।
पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुकन्या कुमारी द्वितीय स्थान सर्वाधिक कुमारी तृतीय स्थान नैंसी प्रिया को प्राप्त हुआ वही क्विज प्रतियोगिता में तृतीय वर्ष की छात्राओं ने बाजी मारी।