Headlines

आंध्र प्रदेश के अमलापुरम शहर में जिले का नाम बदलने के विरोध में मंत्री और विधायक का घर जलाया

Service Regularization
Advertisements

आंध्र प्रदेश के अमलापुरम शहर में जिले का नाम बदलने के विरोध में मंत्री और विधायक का घर जलाया.

Amlapuram 24 May : आंध्र प्रदेश में कोनासीमा जिले का नाम बदलने के विरोध में ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर पी विश्वरूपा और मुम्मिडीवरम के विधायक पी.सतीश के घर को जला डाला. बचाव में आई पुलिस पर भी भीड़ ने पथराव किया. जिसमें 20 से भी ज्यादा पुलिसवाले घायल हो गए हैं. कई वाहनों में आग लगा दी गई. मंत्री और उनके परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया.

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले से अलग हुई कोनासीमा जिले का नाम बदलकर बी आर अंबेडकर के नाम पर रखा गया जिस का विरोध होने होने लगा था. कोनासीमा साधना समिति में बदनाम बदलने का विरोध किया और इसे कोनासीमा ही रहने देने की मांग की थी. अमलापुरम शहर के मुम्मिडीवरम गेट, घंटाघर और अन्य जगहों पर उग्र प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया गया है.


गौरतलब है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने 2019 के विधानसभा चुनाव में नए जिलों को बनाने का वादा किया था 13 नए राज्यों के जिलों के गठन की घोषणा की गई थी 4 अप्रैल को आंध्र प्रदेश में तेल पहले 13 जिले थे अब 26 जिले हो गए हैं .

Service Regularization

#Konaseema #Andhranews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *