Muzaffarpur 25 September : Muzaffarpur Boys Football League में आज खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा फुटबॉल क्लब B टीम को 11-0 से पराजित किया। यशराज सिंह ने तीन गोल और आनंद ठाकुर ने दो गोल किए।
Muzaffarpur Boys Football League
मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए आज के मैच में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी ने एक तरफा मुकाबले में किंग कोबरा फुटबॉल B टीम को शून्य के मुकाबले 11 गोलों से पराजित कर दिया।
आज दिनांक 25 सितंबर 25 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए मोहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी स्मृति जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी बनाम किंग कोबरा फुटबॉल क्लब B टीम के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ श्री रोहिताश्व तिवारी ने जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

खेल के प्रारंभ से फुटबॉल अकैडमी के द्वारा विपक्षी टीम पर दबाव बनाया गया एवं खेल के 9 में मिनट में जर्सी नंबर 4 यशराज सिंह के द्वारा अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया इसके पश्चात जर्सी नंबर 8 आनंद ठाकुर , जर्सी नंबर 15 रोहित साहनी जर्सी नंबर 11 ऋतिक कुमार जर्सी नंबर 20 गौतम kumar जर्सी नंबर 06 रौनक राज जर्सी नंबर सात कनिष्क कुमार जर्सी नंबर 3 अर्जुन कुमार पासवान के द्वारा अपनी टीमों के लिए कॉल किया गया.
LS College में 'विकसित भारत युवा कनेक्ट' कार्यक्रम का आयोजन https://t.co/aelGmlAPsh #Muzaffarpur @LS_College @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/Hytp57am4S
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 24, 2025
मध्यांतर तक मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी की टीम शून्य के मुकाबले 7 गोल से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के द्वारा किंग कोबरा फुटबॉल B टीम के विरुद्ध चार गोल और किए गए। खेल के अंत में मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी में किंग कोबरा फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले 11 गोलों से पराजित कर दिया। आज के खेल में मुजफ्फरपुर फुटबॉल एकेडमी टीम के जर्सी नंबर 4 यशराज सिंह के द्वारा तीन गोल एवं जर्सी नंबर 8 आनंद ठाकुर के द्वारा दो गोल किया गया।
आज के खेल में निर्णायक के रूप में विपिन कुमार सहायक निर्णायक के रूप में इरशाद मालिक शमीमुल हक उर्फ पप्पन।एवं फोर्थ रेफरी के रूप में मणिराज प्रतिनियुक्त थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।