Sports
Advertisements

Muzaffarpur 25 May : Muzaffarpur Chess News मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में जिला स्तरीय- “संत जोसेफ सिनिअर्स सेकेंडरी स्कूल कप” जिला अंतर-11 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सफलतापूर्वक संपन्न।

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News

आज दिनांक 25 मई, 2023 को स्थानीय रूसूलपूर जिलानी, चक्कर रोड, मुजफ्फरपुर स्थित “संत जोसेफ सिनिअर्स सेकेंडरी स्कूल” के सभागार में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में “संत जोसेफ सिनिअर्स सेकेंडरी स्कूल कप” एकदिवसीय जिला अंतर-11 (ओपेन और बालिका वर्ग) शतरंज चैम्पियनशिप 2023 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News

आज के पारितोषिक वितरण के समारोह में मुख्य अतिथि, उप-जिलापाल, लायंस कल्ब इंटरनेशनल, गणवंत कुमार मल्लिक, सह अतिथि, सुमन कुमार श्रीवास्तव, अवर क्षेत्रीय प्रबंधक, बिहार राज्य पथ परिवहन विभाग के साथ कुमार अभिमन्यु (परिमल), गुडू साही, हिमांशु कुमार, ने बारी- बारी से सभी विजेता प्रतिभागियों को ट्राॅफी, मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किए। इसके पहले संस्थान के निदेशक प्रमुख, प्रमोद कुमार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन नन्हे खिलाड़ी विवान रिपूंजय के साथ शतरंज की चाल चल कर किया।

Advertisements

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News


उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से आयोजन सचिव, आभास कुमार के साथ संस्थान के प्रभारी अशोक कुमार सिंह, प्रभात कुमार, जमील अहमद, विनय कुमार सिन्हा, हिमांचल मिश्रा, अनामिका श्रीवास्तव, सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मंच संचालन वरिय शिक्षक, सियाराम कुमार तिवारी ने किया।

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News

मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार के अनुसार:-

बालिका वर्ग (अंडर-11) में 4 चक्रों के समाप्ति के बाद मुख्य परिणाम :


(1) कृति कुमारी 4 (10) अंक प्रथम स्थान।
(2) वृति वैभव 3 (8) अंक द्वितीय स्थान।
(3) अपर्ना श्रीवास्तव 2 (6)अंक तृतीय स्थान।
(4) आश्वी 2 (4) अंक चतुर्थ स्थान।
(5) अनंया 1 ( अंक पंचम स्थान।

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News

बालक वर्ग (अंडर-11) में 4 चक्रों के समाप्ति के बाद मुख्य परिणाम:


(1) यस रमन 4 (10) अंक प्रथम स्थान।
(2) अगस्त्य झा 3 (9) अंक द्वितीय स्थान।
(3) विवान रिपूंजय 3 (8) अंक तृतीय स्थान।
(4) अमृत श्रीवास्तव 3 (7) चतुर्थ स्थान।
(5) अनादि राज 2 (6) अंक पंचम स्थान।
(6) शिवम 2 (4) अंक षष्ठम स्थान पर रहे।

Muzaffarpur Chess News
Muzaffarpur Chess News


उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागी आगामी राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे जो 27 मई से सिवान जिले मे प्रस्तावित है। उक्त बात की जानकरी सचिव, राजीव कु0 रंजन के द्वारा किया गया।

#chess #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.