Headlines

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 14 रनों से हराया।

Shaheed Diwas
L S College Cricket Ground

आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा जिला क्रिकेट लीग का उदघाटन मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब बनाम दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के बीच खेला गया जिसमें क्लासिक क्रिकेट क्लब 14 रनों से विजयी रही।

Shaheed Diwas
L S College Cricket Ground

क्लासिक क्रिकेट क्लब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 176 रन 10 विकेट के नुकसान पर 34 ओवर में बनाएं जिसमें विकास गुप्ता ने 47 रोहित कुमार ने 50 एवं विक्रम ने 16 रनों की उपयोगी पारी खेली।

Shaheed Diwas

दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से गेंदबाजी में सौरव सिंह ने तीन विशाल ने तीन एवं मुकेश ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन 30 ओवर में 147 रन बनाकर ऑल आउट हो गई दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से मुकेश ने 41 रोनित ने 25 आशुतोष ने 20 एवं सुधांशु ने 24 रनों की पारी खेली।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

क्लासिक क्रिकेट क्लब के तरफ से सचिन ने तीन विक्रम ने तीन, विकास ने दो एवं आयुष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

इससे पहले एल एस कॉलेज के प्राचार्य डॉ ओम प्रकाश राय एवं जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ राजेश कुमार ने खेलाडियो से परिचय प्राप्त कर जिला क्रिकेट लीग का विधिवत् उदघाटन किया। जिला क्रिकेट लीग के उद्घाटन के इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार जिला क्रिकेट लीग के संयोजक सुरेंद्र कुमार पूर्व अंपायर प्रमोद कुमार पूर्व क्रिकेटर अभिजीत तिवारी अभय शाही दिनेश कुमार संजय वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Shaheed Diwas

#cricket #muzaffarpur #hindinews