www.goltoo.in

जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता 

December 29, 2021 | by Goltoo

7dee280c-4e92-4fef-b578-f0833d561cde

मुजफ्फरपुर जिला टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में धमाकेदार प्रदर्शन कर रही नरौली सुपर किंग ने  पहले सेमीफाइनल में बादल क्रिकेट एकेडमी को 49 रनों से पराजित कर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया । विजेता टीम के लिए 55 रन की शानदार पारी खेलने वाले अरूण को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

मुसहरी  के ईटीसी ग्राउंड में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नरौली सुपर किंग ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 148 रनों का योग खड़ा किया । अरुण ने 55 युवराज ने 39 और राजू ने 29 रनों का योगदान दिया । बादल क्रिकेट एकेडमी के रवि ने तीन  शुभम और नीरज ने एक-एक विकेट झटके। दो खिलाड़ी रन आउट हुआ।

जवाब में बादल क्रिकेट एकेडमी 19.5 ओवर  में 99 रनों पर ऑल आउट हो गई ।उत्तम पांडे 18 रवि 12 और अनिकेत ने 11रन बनाए। नरौली सुपर किंग के रोहित त्रिपाठी ने 4 ओवर में 17 रन देकर चार विकेट झटके। राजू  और करण दुबे को दो सफलता हाथ लगी।दीपेश ने एक विकेट लिया।  मैच के अंपायर मनोज कुमार और उदय चंद्रा थे। कल दूसरा सेमीफाइनल यूथ स्टार और पिककू क्रिकेट क्लब के बीच होगा।

#muzaffarpur #muzaffarpurcricket #muzaffarpurnews

RELATED POSTS

View all

view all