MDCA League 29 April : Muzaffarpur Cricket League में भारती जूनियर की लगातार चौथी जीत। चंद्र प्रकाश ने लगाया शानदार शतक,बनाए 105 रन।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के एक अहम मैच में भारती जूनियर ने चैंपियंस ब्लू को 135 रनो के बडे़ अंतर से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
भारती जूनियर बल्लेबाजी
आज स्थानीय एल एस कॉलेज के खेल मैदान में भारती जूनियर के कप्तान रवि ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 239 रन बनाए जिसमे भारती जूनियर के चंद्रप्रकाश ने शानदार फार्म को बरकरार रखते हुए 105 रन बनाए।चंद्रप्रकाश ने ये 105 रन 82 बॉल का सामना करते हुए 17 आकर्षक चौके एवम तीन गगनचुंबी छक्के की मदद से बनाए।इनके अलावा भारती जूनियर के तरफ से कप्तान रवि ने 30,विशाल राज ने 19 एवम शशि ने 12 रन बनाए।
Muzaffarpur Cricket League गायत्री क्रिकेट क्लब ने बबलू एलेवेन को 135 रनों से पराजित किया – GoltooNews https://t.co/2trI0OjEZH #Muzaffarpur #Cricket pic.twitter.com/biV9pKlN0t
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 29, 2023
चैंपियंस ब्लू गेंदबाजी
गेंदबाजी में चैंपियंस ब्लू के तरफ से रोहित ने 2,सैफ ने 2, बाधवी विशाल ने 1,ऋषिकेश ने 1 एवम कृष्णा ने 1 विकेट लिए।
चैंपियंस ब्लू बल्लेबाजी
जवाब में खेलने उतरी चैंपियंस ब्लू की पूरी टीम 24 ओवर में ही 104 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। चैंपियंस ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी में सैफ ने 24,रवि रोशन ने 13 एवम अंकित ने 12 रनो का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।
भारती जूनियर गेंदबाजी
गेंदबाजी में भारती जूनियर के तरफ आदित्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए वही विशाल राज को 2,विशाल कुमार को 2,शम्मी को 1,अंकित सिंह की 1 एवम चंद्रप्रकाश को 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

मैन ऑफ द मैच
आज के मैन ऑफ द मैच भारती जूनियर के चंद्र प्रकाश को दिया गया।
अंपायर
आज के अंपायर मनोज कुमार एवम रिशु जैसवाल थे।
#cricket #Muzaffarpur #news

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।