Sports
Advertisements

MDCA league 29 April : Muzaffarpur Cricket League मुजफ्फरपुर में खेले जा रहे डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग जिसमें आज का मैच बबलू एलेवेन क्रिकेट एकेडमी और गायत्री क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया.

गायत्री क्रिकेट क्लब बल्लेबाजी

सीमित 35 ओवरों के खेल में गायत्री क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 229 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें विशाल ने शानदार 70 रनों का योगदान दिया, विशाल के अलावा मुकेश 45 रन, प्रशांत 20 रन का योगदान दिया.

Team Captains with umpires
Team Captains with umpires Ravi Kumar Singh & Sachin Kumar

बबलू एलेवेन गेंदबाजी


बबलू एलेवेन क्लब की तरफ से गेंदबाजी में सरवन और आदिल को दो-दो विकेट मिले आशुतोष, सप्रेम और रूपक को एक-एक विकेट प्राप्त हुआ.

Advertisements

बबलू एलेवेन बल्लेबाजी


लक्ष्य का पीछा करने उतरी बबलू एलेवेन की टीम 95 रनों पर ऑल आउट हो गई. जिसमें सबसे ज्यादा रन अतिरिक्त रनों का योगदान रहा 25 रन. कोई बल्लेबाज अच्छी बल्लेबाजी क्या अच्छा स्कोर नहीं बना पाया. आशुतोष 12 रूपक 20 और सप्रेम ने 16 रनों का योगदान दिया.

गायत्री क्रिकेट गेंदबाजी


गायत्री क्रिकेट की तरफ से गेंदबाजी में शिवम ने 4 विकेट लिया, रंजन ने शानदार गेंदबाजी कर 5 विकेट और विशाल को एक विकेट मिला.

Man of the match Ranjan Kumar
Man of the match Ranjan Kumar

Man of the match

गायत्री क्रिकेट क्लब के रंजन को शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ़ थे मैच दिया गया.

Umpires

आज के बीसीए पैनल अंपायर रविकुमार सिंह और सचिन कुमार थे.

#cricket #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.