Sports
Advertisements

Patna 29 April : Cestoball World Cup सेस्टोबाल विश्व कप में बिहार के किन तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए हुआ. 21 से 27 मई 2023 तक बैंगलुरू में आयोजित सेस्टोबाल विश्व कप में बिहार के तीन खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के लिए किया गया। जिसमें मुजफ्फरपुर जिला से रौशन कुमार का चयन किया गया। वहीं अरवल से मुकेश कुमार और लक्ष्मी प्रिया का चयन हुआ।

इसके पहले भी रौशन कुमार और लक्ष्मी प्रिया भारत की ओर से बंग्लादेश के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय सेस्टोबाल प्रतियोगिता में भाग ले चुके हैं। आज शाम तीनों खिलाड़ी पहली मई से आयोजित राष्ट्रीय कैम्प में भाग लेने के लिए बैंगलुरू के लिए प्रस्थान करेंगे।

Laxmi Priya,Raushan Kumar & Mukesh Kumar from Bihar selected for Indian Cestoball Team
Laxmi Priya, Raushan Kumar & Mukesh Kumar from Bihar selected for Indian Cestoball Team

CEstoball एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार, महासचिव अखिलेश कुमार मणि, उपाध्यक्ष नलिन सिन्हा, डॉ संजय श्रीवास्तव, बिहार के सभी राष्ट्रीय रेफ्री और , बिहार के सभी जिला संघों के सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने तीनों खिलाड़ी के भारतीय टीम में शामिल होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Advertisements

#cestoball #Cestoballworldcup #cestoballgame

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.