Headlines

Muzaffarpur Crime News : 3 Arms Dealer with Glock Pistol Arrested मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया

Service Regularization
Advertisements

मुजफ्फरपुर पुलिस ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार

Muzaffarpur 19 April : मुजफ्फरपुर पुलिस को पिछले कुछ दिनों से जिले में उन्नत किस्म के ऑटोमेटिक हथियारों की डीलिंग के बारे में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी. इस आधार पर विभिन्न ने थाना क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. मुजफ्फरपुर पुलिस ने ग्लोक पिस्टल के साथ तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Service Regularization
SSP Jayantkant Addressing Press in Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर के छाता बाजार से आभूषण व्यवसाई नरेंद्र कुमार के घर के हथियारों की बरामद हुई है. इसी दौरान सकरा थाना के केशोपुर के मंगलम उर्फ गोलू और पियर सिमरा के कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया.मुजफ्फरपुर पुलिस गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी, जानकारी मिलते ही टीम का टाउन डीएसपी राम नरेश पासवान टाउन, इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई.

Service Regularization

एसपी जयंत कांत के अनुसार ग्लोक पिस्टन बहुत ही उन्नत किस्म की हाई क्वालिटी का 9mm पिस्टल है. यह सिर्फ एटीएस, एसटीएफ और आईपीएस अफसरों और सुरक्षा एजेंसियों को ही सप्लाई की जाती है. यह सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल है. आर्म्स डीलर से पूछताछ में जानकारी मिली कि सभी हथियार पश्चिम बंगाल से लाए जाते हैं. हथियारों के बैरल के नंबर से सत्यापन की जाएगी.


तीनों आर्म्स डीलर आपराधिक चरित्र वाले हैं. मंगलम कुमार उर्फ गोलू तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में मुथूट फाइनेंस में सोना लूट तथा समस्तीपुर के बंगरा थाना और वैशाली जिला के बलीगांव थाना से लूट और चोरी के मामले में जेल जा चुका है. स्वर्ण व्यवसाई नरेंद्र उर्फ मनीष नगर थाना कांड संख्या 416/19 में आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है. कुंदन कुमार गायघाट थाना से हाल ही में जेल गया था. छापामारी दल में एसपी जयंत कांत श्री राम नरेश पासवान पुलिस अनिल कुमार साथ ही नगर थाना,मोहम्मदपुर थाना और मिठनपुरा थाना के मनमोहन रंजन और पंकज यादव शामिल थे.

Service Regularization


गिरफ्तार तीनों अपराधियों से पूछताछ में हथियार तस्कर गिरोह के व्यापक नेटवर्क का पता चला है जिसके तार विभिन्न राज्यों से सुना लूट और गिरोह से भी जुड़े हैं.

#Crimenews #Muzaffarpurcrimenews #Muzaffarpurnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *