Headlines

Muzaffarpur District Cricket League क्रिकेट एकेडमी और स्कूल ऑफ क्रिकेट की आसान जीत

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 6 February : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित Muzaffarpur District Cricket League जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जहां बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी को 8 विकेट से हराया, वहीं क्रिकेट अकादमी ने क्लासिक क्रिकेट क्लब को 187 रनों के बड़े अंतर से हराकर पूर्ण जीत हासिल की।

Muzaffarpur District Cricket League

जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए पहले मैच में क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस शानदार स्कोर में आदित्य सिन्हा ने 12 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 103 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शिवम ने 72 रन बनाए। इनके अलावा सोनू ने 41 और अभिनव आलोक ने 18 रनों का योगदान दिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब के लिए शब्बीर ने दो, नवनीत, रजनीश, रवि और विशाल ने एक-एक विकेट लिया।

क्रिकेट एकेडमी के आदित्य सिन्हा ने खेली 103 रनों की शतकीय पारी।

पहले मैच में आदित्य सिन्हा हुए मैन ऑफ द मैच।

दूसरे मैच में निशांत प्रकाश हुए मैन ऑफ द मैच।

Shaheed Diwas
Muzaffarpur District Cricket League Aditya Sinha

जवाब में खेलने उतरी क्लासिक क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 20 ओवर में 76 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। क्लब की ओर से रवि ने 44 और कनिष्क ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में क्रिकेट अकादमी के दिनेश और अमन ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि वासुदेव ने दो और सरफराज एवं मोहित ने एक-एक विकेट हासिल किए। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आदित्य सिन्हा को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। इस मैच के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्ध सचिन कुमार और जिला क्रिकेट संघ से अनुपात निराला थे, जबकि स्कोरर आलोक थे।

Shaheed Diwas
Muzaffarpur District Cricket League

वहीं, दूसरा मैच बबलू इलेवन क्रिकेट अकादमी और स्कूल ऑफ क्रिकेट के बीच खेला गया। बबलू इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 21 ओवर में सभी विकेट खोकर 116 रन बनाए। उनकी ओर से अहान ने 18, आरजी ने 15, विश्वास ने 16 और कुंदन ने 12 रन बनाए। स्कूल ऑफ क्रिकेट के लिए गेंदबाजी में निशांत प्रकाश और अनीश ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि महावीर ने दो विकेट झटके।

Shaheed Diwas
Muzaffarpur District Cricket League Umpires

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने 21 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। आयुष ने 40 और निशांत प्रकाश ने 45 रनों का योगदान दिया। बबलू इलेवन के गेंदबाज आदिल ही दो विकेट लेने में सफल रहे। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए निशांत प्रकाश को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। इस मैच के अंपायर विकास कुमार और अभिषेक कुमार थे, जबकि स्कोरर आयुष थे।