Sports
Advertisements

Muzaffarpur 10 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी एवं दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने अपने-अपने मैच जीते ।

Muzaffarpur District Cricket दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी की जीत


दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की वही पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी को 251 रनों से हराकर विजय अभियान जारी रखा।

Muzaffarpur District Cricket aryan vimal
Muzaffarpur District Cricket मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन विमल को दिया गया


आज टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला करते हुए दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने डायमंड क्रिकेट क्लब को 30 ओवर में 135 रनों पर रोक दिया ।डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शमशाद ने 46 मुकुंद ने 23 संतरी ने 16 यशवर्धन ने 11 एवं अयान जैकी ने 10 रन अपनी टीम के लिए बनाएं ।
गेंदबाजी में दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से आदर्श ने तीन अर्णव ने तीन बबलू ने दो ऋषित ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

Advertisements
Muzaffarpur District Cricket
Aryan Vimal आर्यन विमल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन बनाएं


जवाब में खेलने उतरी दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी ने 26 ओवर में ही दो विकेट खोकर जीत के लिए 136 रन बना लिए। दिव्यांशी क्रिकेट अकादमी के तरफ से आर्यन विमल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन बनाएं वहीं कप्तान रिशित ने भी 40 रनों की उपयोगी पारी खेली, तन्मय ने 15 रन बनाए वहीं रवि नाबाद 4 रन बनाकर वापस लौटे।
गेंदबाजी में डायमंड क्रिकेट क्लब के तरफ से यशवर्धन एवं दिव्यांशु को एक-एक विकेट लेने में सफलता मिली।
आज के इस मैच के मैन ऑफ द मैच आर्यन विमल को दिया गया।

पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी की जीत

वही खेले गए दूसरे मैच में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी को 251 रनों से हराकर पूर्ण हासिल किया।

Muzaffarpur District Cricket ayush raj
Muzaffarpur District Cricket मैन ऑफ द मैच आयुष राज को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया


पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीत का पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में तीन विकेट खोकर शानदार 369 रन बनाए जिसमें आयुष ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए वहीं अधिराज ने 87 रन स्वयं ने 55 रन शुभम ने 27 रन एवं प्रिंस ने 24 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
गेंदबाजी में बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी के तरफ से शौर्य ने एक एवं उज्जवल ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।


जवाब में खेलने उतरी बिहार स्टेट T20 क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 27 ओवर में 118 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमे में आंसू ने 26 फरहान ने 14 हम्माद ने 15 सत्यम ने 14 एवं गोविंद ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाए । पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अधिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके वहीं आयुष ने दो अभिनव ने दो नमन ने एक एवं सूर्यांश ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
इस मैच के मैन ऑफ द मैच आयुष राज को उनके शानदार शतक के लिए दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.