एम डी सी ए ब्लू की जीत का सिलसिला जारी
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग में एम डी सी ए ब्लू की जीत का सिलसिला लगातार जारी है आज उसने एक अहम मुकाबले में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल की।


Sachin Tendulakr Scored The First Double Century in ODI Cricket History https://t.co/T8zXOjU5ta
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 25, 2022

आज खेले गए मैच में दृष्टि फाउंडेशन टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 25 ओवर में 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई जिसमें सुधांशु ने 10 तबरेज ने 28 एवं रूपेश ने 19 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।



गेंदबाजी में एम डी सी ए ब्लू के तरफ से मोनू ने एक हामिद ने एक शिवम ने 3 अभिषेक ने तीन एवं शांतनु ने एक विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी एम डी सी ए ब्लू की टीम ने 23 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर जीत के लिए 136 रन बना लिए। एम डी सी ए ब्लू के तरफ से बल्लेबाजी में उत्तम ने नाबाद 32 अभिषेक ने 24 एवं अभिनव ने 45 रन बनाए वहीं मोनू 12 रन बनाकर नाबाद रहे।




गेंदबाजी में दिव्य दृष्टि फाउंडेशन के तरफ से प्रवीण ने चार रूपेश ने एक एवं मुकेश ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज का मैन ऑफ द मैच एमडीसीए ब्लू के अभिषेक को दिया गया।

आज के मैच के अंपायर सचिन कुमार एवं मनोज कुमार थे वही स्कोरर प्रियेश एवं राजकुमार थे।

नोट:दिनांक 27/2/22 एवं दिनांक 28/2/22 का मैच अपरिहार्य कारणों से स्थगित रहेगा
#cricket #muzaffarpurnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।