Sports
Advertisements

मुजफ्फरपुर 12 June : स्वर्गीय परमानंद सिंहा उर्फ बमबम भईया अंडर-16 Muzaffarpur District Cricket League में दिव्यादृष्टि फाउंडेशन क्लब ने प्रेरणा स्पोर्टिंग क्लब को 20 रन से हराया, जबकि बीईसीए ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (सी) को 15 रन से मात दी। कुश और प्रेम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Muzaffarpur District Cricket League

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पांचवा मैच ई टी सी मुसहरी ग्राउंड पर आयोजित प्रथम परमानंद सिंहा मेमोरियल अंडर-16 Muzaffarpur District Cricket League में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में दिव्यदृष्टि फाउंडेशन ने प्रेरणा Sporting को 20 रनों से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। कम स्कोर वाले इस मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला, जहां दोनों टीमों के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए।

Muzaffarpur District Cricket League
Muzaffarpur District Cricket League

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिव्यदृष्टि फाउंडेशन की टीम प्रेरणा एक्सपोर्टिंग की सटीक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 18.5 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अर्णव सार्थक ने सबसे अधिक 25 रन बनाए और पारी को संभालने का प्रयास किया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका।

Advertisements

प्रेरणा Sporting की ओर से श्रेयांश ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 5.5 ओवर में एक मेडन रखते हुए मात्र 13 रन खर्च किए और पांच महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण दिव्यदृष्टि की टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

Muzaffarpur District Cricket League
Muzaffarpur District Cricket League

64 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेरणा Sporting की शुरुआत भी खराब रही। दिव्यदृष्टि फाउंडेशन के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाए रखा। विशेष रूप से कुश की तेज और सटीक गेंदबाजी के सामने प्रेरणा एक्सपोर्टिंग के बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम मात्र 43 रन पर सिमट गई।

प्रेरणा Sporting की ओर से मिराज ने 16 रन तथा इशरत ने 15 रन का योगदान दिया, लेकिन अन्य बल्लेबाज दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंच सके। इस प्रकार दिव्यदृष्टि फाउंडेशन ने 20 रन से मुकाबला जीतकर लीग में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।

अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के इस मुकाबले ने एक बार फिर साबित किया कि जूनियर स्तर पर मुजफ्फरपुर के युवा क्रिकेटरों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आने वाले मुकाबलों में भी ऐसे ही रोमांचक प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

वहीं परमानंद सिंह उर्फ बम बम भैया अंदर 16 जिला क्रिकेट लीग के तहत छठे मैच में बी ई सी ए ने पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (सी) को 15 रनों से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बी ई सी ए ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 172 रन बनाए जिसमें प्रेम ने 37 अभी आर्य ने 23 प्रियांशु ने 34 एवं आयुष्मान ने 18 रन अपनी टीम के लिए बनाए।
पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी (सी) के तरफ से आदित्य ने दो आयुष ने दो राजा ने एक यूसुफ ने एक एवं हन्नी ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।तीन खिलाड़ी रन आउट हुए ।

जवाब में पुलिस लाइन क्रिकेट अकादमी सी ने 30 ओवर में 157 रन ही सभी विकेट खोकर बना सकी जिसमें हनी ने 35 यश ने 30 शिवम ने 37 एवं पीयूष ने 11 रन अपनी टीम के लिए बनाएं। बी ई सी ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए सक्षम ने तीन प्रेम ने दो प्रियांशु ने एक अभी आर्य ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

उसके तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। इस मैच इस मैच के मैन ऑफ द मैच बी ए सी ए के प्रेम को दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.