Muzaffarpur 26 June : Muzaffarpur District Football League आज दिनांक 26.06.2023 को स्थानीय खुद्दीराम बोस फुटबाल मैदान में मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग का पहला सेमीफाइनल मैच आई जी फुटबॉल क्लब और मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया।
Muzaffarpur District League Football 34th Match IG Football CLub vs Amit XI FC – GoltooNews https://t.co/FkP61m3Xft #goltoo #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 23, 2023
आज के खेल का शुभारंभ, चंदन कुमार कार्यालय सचिव,पंकज कुमार उर्फ गुड्डू कोषाध्यक्ष मुजफ्फरपुर फुटबाल एसोसिएशन,संजय कुमार, सतेंद्र कुमार पिंकू सचिव, चित्र गुप्त एसोसिएशन पी एन तिवारी रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया।मध्यांतर तक आई जी फुटबॉल क्लब एक गोल से बढ़त बनाए थे । खेल के समाप्ति पर आई जी फुटबॉल क्लब एक गोल से विजय हुए।खेल का एक मात्र गोल आई जी फुटबॉल टीम के इंद्रजीत कुमार ने 15 वे मिनट में किया.


निर्णायक के रूप में मुहम्मद करार, समीमुल हक ,आमोद कुमार मुहम्मद सलाउद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।टूर्नामेंट संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया की लीग का दूसरा सेमीफाइनल मैच दिनांक 27 06 2023 को न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और जागृति फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।
#football #news #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।