www.goltoo.in

Muzaffarpur News छात्र अपनी असीम उर्जा और क्षमता के उचित उपयोगऔर लगनशीलता से अपने किसी भी लक्ष्य को पा सकते हैं- प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

June 26, 2023 | by Goltoo

news_ls2

Muzaffarpur 26 June : Muzaffarpur News छात्र अपनी असीम उर्जा और क्षमता के उचित उपयोगऔर लगनशीलता से अपने किसी भी लक्ष्य को पा सकते हैं, प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने एलएस कॉलेज में चल रहे 8 बिहार बटालियन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट्स के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिग के तीसरे दिन मोटिवेटिनल सत्र की अध्यक्षता करते हुए कहा. प्रो राय ने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से शिविर में भाग ले रहे छात्र छात्राओं के रहने आदि की सुविधाओं के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं. उन्होंने विभिन्न कॉलेजों से प्रशिक्षण में भाग ले रहे प्रत्येक कैडेट्स को कम से कम 2 छात्रों को पढ़ाने की सीख देते हुए कहा कि ऐसा करने से उस बिषय पर पारंगतता आएगी.

10 days Combined Annual Training of NCC Cadets organized by 8 Bihar Battalion
10 days Combined Annual Training of NCC Cadets organized by 8 Bihar Battalion
10 days Combined Annual Training of NCC Cadets organized by 8 Bihar Battalion
10 days Combined Annual Training of NCC Cadets organized by 8 Bihar Battalion

उन्होंने कैडेट्स से अपने कैरियर के साथ ही समाज और पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार बनने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा कि सभी छात्रों को एनसीसी से जुड़ना चाहिए जिससे उनमे देशभक्ति की भावना का विकास हो. प्रो राय ने कहा स्कूली और कॉलेज की शिक्षा के दौरान यदि एनसीसी में छात्र-छात्राएं हिस्सा लेते हैं तो उन्हें न केवल भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त होता है, अपितु उन्हें देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के दृष्टिगत अहम जानकारियां भी मिलती हैं. उन्होंने सभी कैडेट से एनसीसी शिविर के दौरान सिखाई गई गतिविधियों को अपने दैनिक जीवन में उपयोग में लाने की अपील करते हुए उनसे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया.


कर्नल अजय कुमार सिंह ने बताया कि कैंप में कैडेट्स को ड्रिल, फायरिग, मैप रीडिग, डिजास्टर मैनेजमेंट के साथ-साथ सामाजिक विषयों के प्रति भी जागृत किया जाएगा. सत्र को कॉलेज आईक्यूएसी समन्वयक प्रो राजीव कुमार, कॉलेज एनओ डॉ राजीव कुमार ने भी संबोधित किया. मौके पर डॉ नवीन कुमार, सूबेदार मेजर गौतम राय सही विभिन्न कॉलेज के एनसीसी पदाधिकारी मौजूद रहे।

#muzaffarpur #news #NCC

RELATED POSTS

View all

view all