Headlines

Muzaffarpur District Volleyball Championship on 17 & 18 December

Advertisements

मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप17 से 18 दिसंबर को

Muzaffarpur 6 December : मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ एवं मारवाड़ी व्यामशाला के संयुक्त तत्वाधान में मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 17 से 18 दिसंबर तक कंपनी बाग रोड स्थित स्थानीय मारवाड़ी व्यामशाला के वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिला सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इसी दो दिवसीय चैंपियनशिप के आधार पर मुजफ्फरपुर जिला पुरुष और महिला टीम का गठन किया जाएगा, जो 21 दिसंबर से समस्तीपुर में आयोजित बिहार राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप में भाग लेगी। यह चैंपियनशिप महिला और पुरुष दोनों वर्गों में खेला जाएगा।

इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए सभी टीमों को रजिस्ट्रेशन कराना आवश्य है, जिसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर निर्धारित किया गया है। रजिस्ट्रेशन हेतु सभी टीमों को राम दयालु सिंह महाविद्यालय के खेल कार्यालय से संपर्क कर अथवा फेसबुक पर मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक् वॉलीबॉल एसोसिएशन के पेज के माध्यम से अपने टीम का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसकी जानकारी मुजफ्फरपुरजिला वॉलीबॉल संघ के महासचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने दी.

#volleyball #muzaffarpur #news