Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर मे विशाल दिव्यांग पुनर्वास शिविर, कृत्रिम पैर, बैसाखी का नि:शुल्क वितरण

Shaheed Diwas
Advertisements
Divyang Rehabilitation Camp in Muzaffarpur, free distribution of artificial legs, crutches




Shaheed Diwas

Muzaffarpur 15 January : 12 से 14 जनवरी तक विशेष कैंप मुजफ्फरपुर जिला दादर पुल के नजदीक स्थित गरीबनाथ डे केयर सेंटर न्यू पुलिस लाइन के बगल में कैंप लगाया गया था जिसमें 125 से अधिक दिव्यांगजन पहुंचकर नि:शुल्क कृत्रिम अंग जैसे :- पैर , वैशाखी , कृत्रिम अंगों का लाभ उठाया गया है.

Shaheed Diwas


गरीबनाथ मंदिर न्यास समिति एवं जयपुर फुट के संयुक्त तत्वावधान में इस विशेष शिविर का उद्घाटन पिछले 12 जनवरी 2023 को किया गया था. तब से लगातार 3 दिन यह शिविर चला आज अनुमंडल पदाधिकारी मुजफ्फरपुर पूर्वी श्री ज्ञान प्रकाश एवं मुजफ्फरपुर पश्चिमी अनुमंडल पदाधिकारी श्री बृजेश कुमार सिंह के द्वारा कृत्रिम अंग के नि:शुल्क वितरण कार्यक्रम के समाप्ति एवं पुनः अगले शिविर में अधिक से अधिक प्रचार करके दिव्यांग जनों को भेजने के लिए शिविर में अनुरोध किया गया.

Shaheed Diwas

समाप्ति समारोह कार्यक्रम में उपस्थित गरीब नाथ मंदिर न्यास समिति के प्रधान पुजारी श्री विनय पाठक बाबा उपस्थित मंदिर के सभी सदस्य तथा बिहार पीडब्ल्यूडी संघ बिहार राज्य मीडिया प्रभारी :- लालू तुरहा , मुजफ्फरपुर पीडब्ल्यूडी संघ जिला अध्यक्ष:- श्री विश्वास राज , जिला सचिव :- श्री शांति मुकुल शर्मा , पारू प्रखंड आर•टी•आई• कोषांग प्रभारी :- श्री राम जीवन साह उपस्थित रहे.

Shaheed Diwas


सभी के सहयोग से युद्ध स्तर पर दिव्यांगजन के लिए कार्य किया जा रहा है दिव्यांग जनों को आश्वस्त किया गया कि आप अपने आप को कभी कमजोर ना समझे आप सभी के हीत के लिए कार्य किया जा रहा है.


अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी के द्वारा सराहनीय पहल शुरू किया जा रहा है कि आने वाले समय में इस तरह का कैंप साल में दो बार लगवाया जाए इस पर अगले बैठक मे निर्णय लेने की तैयारी है.

#Muzaffarpur