Headlines

Muzaffarpur News : मुजफ्फरपुर में निकलना है तो संभलकर बांस बल्ली लग चुकी है.. श्रावणी मेला को लेकर

Shaheed Diwas
Advertisements

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले का उद्घाटन 17 जुलाई को जिलाधिकारी प्रणव कुमार करेंगे. आइए श्रावणी मेले की कितनी तैयारियां पूरी हो चुकी है देखते हैं.

Muzaffarpur 15 July :

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले का उद्घाटन 17 जुलाई को जिलाधिकारी प्रणव कुमार करेंगे. आइए श्रावणी मेले की कितनी तैयारियां पूरी हो चुकी है देखते हैं. रामदयालु नगर से शुरुआत किया और अघोरिया चौक तकदेखा कितनी तैयारी हो गई है. काफी कुछ कहा गया था एलईडी स्क्रीन लगेंगे लाइट्स लगाएंगे. और नल जल की व्यवस्था होगी, टॉयलेट बाथरूम वगैरह भी रास्ते में कहीं नहीं देखा .

Shaheed Diwas

2-4 बांस बल्ले की बनाए गए गेट के अलावा आपको कुछ नजर नहीं आएगा और सड़क से कुछ झोपड़िया और सब्जियों की दुकान को हटा दिया गया है. राम दयाल सिंह कॉलेज के सामने सब्जी मार्केट बदस्तूर जारी है और भीड़ नियंत्रण उसी तरीके से जैसे आम दिनों में होता है. कुछ जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने पोस्टर जरूर लगा दिए गए हैं पर तैयारियों के नाम पर बांस बल्ली की कुछ गेट लगी है और कोई तैयारियां नजर नहीं आई..

Shaheed Diwas
अघोरिया चौक पर भी नाला का काम अधूरा है

अघोरिया चौक पर भी नाला का काम अधूरा है, चौराहे के पास वाले नाले का निर्माण हो गया पर मिट्टी बराबर नहीं हुई है जमीन समतल नहीं हुआ है. आमगोला होकर हरी सभा चौक पर जाने वाले ब्रिज को बंद कर दिया गया था 10 जुलाई को और 16 जुलाई को खोलने की बात हुई थी जो लगता है अपने तय सीमा पर खुल जाने की उम्मीद है क्योंकि ढलाई हो गई है और भीषण गर्मी के कारण ढलाई जल्दी सुख गया है पर पानी नहीं पड़ने के कारण हो सकता है ढलाई ज्यादा दिनों तक नहीं टीके. .

Shaheed Diwas

हरी सभा चौक से क्लब रोड में पानी टंकी होते हुए जिला स्कूल की तरफ जाएगी कावड़ियों की लाइन और जिला स्कूल के मैदान में जिगजैग को क्रॉस कर अमर सिनेमा होते हुए छोटी कल्याणी होते हुए पुरानी बाजार के बाद बाबा गरीब अस्थान मंदिर तक कब पहुंचेगी और कावड़िया जलाभिषेक करेंगे. अमर सिनेमा का निर्माण कांवरियों को सुविधा देने के लिए की गई थी साथ ही तोड़कर बैरिकेडिंग भी की गई है. कांवरियों के लाइन को सीधे रखने के लिए भगदड़ नहीं मचे इस कारण है.

Shaheed Diwas


फोटो और वीडियो में तैयारियों का जायजा लें. मुजफ्फरपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर मोतीझील में कई निर्माण अभी भी चल रहे हैं नालों का निर्माण नहीं पूरा हो सका है. मौसम का साथ मिला है मुजफ्फरपुर के स्मार्ट सिटी निर्माण में और बरसात नहीं होने के कारण मोतीझील अभी बिल्कुल सूखा है और नालों का निर्माण किया जा रहा है इस कारण मोतीझील में दिन में भी जाम लग जाते हैं वैकल्पिक रास्तों के बंद होने के कारण मोतीझील और मोतीझील फ्लाईओवर पर दबाव ट्रैफिक का ज्यादा है. आने वाले दिनों में मुजफ्फरपुर की स्थिति सुधरने की उम्मीद रहेगी, चल रहे ढेर सारे निर्माण कार्यों को लेकर .

#muzaffarpur #Bolbam