Headlines

Muzaffarpur News Gold Smuggler Arrested by DRI Patna मुजफ्फरपुर में 3 किलो विदेशी सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार

MDDM College
Advertisements

मुजफ्फरपुर में 3 किलो विदेशी सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur 20 April : मुजफ्फरपुर में 3 किलो विदेशी सोना के साथ तस्कर गिरफ्तार. पटना डीआरआई की टीम को गुप्त सूचना के आधार पर मुजफ्फरपुर पहुंची. डीआरआई पटना ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर गेट के समीप 3 किलो सोने के साथ युवक को गिरफ्तार किया है.

MDDM College

गुप्त सूचना के आधार पर पटना डीआरआई की टीम मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन पर निगरानी रखी थी. सूचना मिली थी कि मिथिला एक्सप्रेस जो हावड़ा से चलकर रक्सौल (13021) जाती है, ट्रैन से सोना लेकर मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देनी थी. गुप्त सूचना सोमवार को पटना डीआरआई के हाथ लग गई थी.

MDDM College

पटना डीआरआई के सदस्यों ने टीम बनाकर निगरानी रखी और ट्रेन के पहुंचने के बाद सवेरे पहर जब मुजफ्फरपुर जंक्शन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था, तब पटना डीआरआई ने उसे दबोच लिया. गिरफ्तार युवक लखनऊ का बताया जाता है. पटना डीआरआई गिरफ्तार कर पटना ले गई.

मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाहर एक व्यक्ति को दबोचने के बाद उसके बैग की तलाशी ली गई जिसमें 3 किलो से भी ज्यादा विदेशी सोने की बरामदगी हुई.3 किलोग्राम सोने की कीमत ₹ 1.5 करोड़बताई जा रही है.

#Muzaffarpurnews #Hindinews