Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 26 May : मुजफ्फरपुर में फिर एक ट्रक शराब बरामद की गई है. सकरा थाना के टीतरा चौक पर एक ट्रक से शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 30 लाख रूपये बताए जा रहे . मौके से ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल में ट्रक पर रखे शराब की कीमत और गिनती अभी जारी ही है. शराब पर ट्रक का नंबर हिमाचल का बताया जा रहा है. गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर से पूछताछ की जा रही है और जानकारी ली जा रही है कि खेप कहां से कहां जा रही थी.


शराब आने सूचना के आधार पर थानेदार सरोज कुमार ने टीम लेकर छापेमारी की. इस दौरान एक ट्रक से शराब पकड़ा गया. शराब पकड़े जाने के बाद एक शख्स भागने लगा जिसे दौड़ कर पकड़ा गया.


गौरतलब है कि सिवान में कल रात एक एएसआई को शराब तस्कर ने वाहन चेकिंग के दौरान घसीटा और कुचल कर मार डाला. इस तरह की घटनाओं से भी सावधानी जरूरी है. सिवान के सिसवन थाना क्षेत्र में कल रात एएसआई सुरेंद्र गहलोत शराब की छानबीन कर रहे थे. इसी दौरान एक जायलो कार ने उन्हें घसीटते हुए कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मुजफ्फरपुर में ३ दिन पहले भी एक करोड़ रूपये के शराब जब्त हुए थे.

Advertisements

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.