Muzaffarpur News : Man Eating Stray Dogs in Muzaffarpur मासूम एंजेल की मौत का जिम्मेदार कौन?
August 29, 2022 | by Goltoo
Muzaffarpur 29 August : दिल दहलाने वाली घटना मुजफ्फरपुर में मासूम एंजेल की मौत आवारा कुत्तों के द्वारा
शनिवार को हुई मासूम एंजेल की मौत आवारा कुत्तों के द्वारा काटे जाने के बाद हो गई. कोलकाता से पहुंचे उनके पिता आनंद महतो. शनिवार के दिन में एंजेल अपनी मां के साथ बिस्कुट खरीदने निकली थी और मदनानी गली के आवारा कुत्तों ने गला दबा दिया और नोच नोच कर मार डाला. एंजेल की मां का कहना है जिस शहर में एंजेल को खोया है अब वहां वापस नहीं आएंगे.

एंजेल का परिवार सकरा थाना के वाजिदपुर सुंदरपुर गांव के रहने वाले हैं. उनके परिजन रविवार कोलकाता से पहुंचे और उनका रो रो कर बुरा हाल था.घर पहुँचते ही पिता आनंद बेहोश हो गए. पूरे मुजफ्फरपुर में शोक का माहौल है एक मासूम की मौत के बाद. मुजफ्फरपुर के हर गली में आवारा कुत्तों के झुंड मिलेंगे 5 से 10 झुण्ड मिलेंगे. झुण्ड मिलेंगे जो आपस में लड़ते झगड़ते रहते हैं और अकेले राहगीरों पर झपटते भी हैं. एक आंकड़े के मुताबिक ढाई सौ से 300 एंटी रेबीज अस्पताल में लगते हैं सदर अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार.

Muzaffarpur News : राष्ट्रीय खेल दिवस के शुभ उपलक्ष्य में खिलाडियों को सम्मानित किया गया – GoltooNews https://t.co/ZJYOKB8OpL #NationalSportsDay2022 #muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 28, 2022
मुजफ्फरपुर शहर के लोगों ने मुजफ्फरपुर नगर निगम पर आरोप लगाया है और इस मौत का जिम्मेदार नगर निगम को बताया है. वैसे मुजफ्फरपुर नगर निगम खुद खस्ताहाल में है नगर निगम सड़कों और नालों की देखभाल नहीं कर पाता है तो कुत्तों से आपको कैसे बचाएगा. गली मोहल्ले के आवारा कुत्तों से मुजफ्फरपुर के वासी परेशान हैं. कहने के लिए तो सोशल मीडिया पर मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी लिखते हैं. मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी पर आवारा कुत्तों और कई तरह की ऐसे वातावरण दिखेंगे जिसके बाद स्मार्ट सिटी लिखना तो दूर सिटी लिखना भी ज्यादा होगा. जब हर घर जल नहीं पहुंच पा रहा है तो कुत्तों से कैसे बचेंगे. सैकड़ों करोड़ खर्च ही गए पर शहर वहीँ है.
#Muzaffarpur #muzaffarpurnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all