Headlines

Muzaffarpur U16 Cricket क्रिकेट एकेडमी जूनियर की पहली जीत

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 7 February : Muzaffarpur U16 Cricket मुजफ्फरपुर अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर की पहली जीत।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को आठ रनों से हराया।
आज स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग का दूसरा मैच आइडियल क्रिकेट अकादमी बनाम क्रिकेट एकेडमी जूनियर के बीच खेला गया जिसमें क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने आइडियल क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मुकाबले में आठ रनों से हराया।

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय वर्मा ने बताया कि कल से ही अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ शुभंकरपुर में होना है।


आज पहले टॉस जीतकर क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 29 ओवर में सभी विकेट होकर 137 रन बनाए जिसमें नितेश ने 61 कृष कुमार ने 18 एवं लव ने 10 रनों की पारी अपनी टीम के लिए खेली।

Muzaffarpur U16 Cricket
Image for representation Muzaffarpur U16 Cricket


गेंदबाजी में आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से अमन राज ने तीन ऋषभ ने दो कनिष्क यादव ने दो एवं हिमांशु राज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी आइडियल क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 30 ओवर में 129 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आइडियल क्रिकेट अकादमी के तरफ से आयुष रंजन ने 41 अभिराज ने 12 अमन राज ने 12 एवं अंकित ने 16 रन बनाए।


गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से सौरभ ने दो आदित्य कुमार ने तीन एवं रियाज ने एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।इनके तीन खिलाड़ी रन आउट हुए।
आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट अकादमी जूनियर के नितेश को सीनियर खिलाड़ी चिरंजीवी के द्वारा दिया गया दिया गया।
मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय वर्मा ने बताया कि कल से ही अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग का शुभारंभ शुभंकरपुर में होना है।