Headlines

Muzffarpur News : ट्रिपल लोडिंग बाइक ने टक्कर मारी मुजफ्फरपुर पुलिस को, जवान घायल

Advertisements

Muzaffarpur 8 April बिहार में पुलिस वालों को अपराधियों ने नाक में दम तो कर ही दिया है अब वाहन चेकिंग करना भी आसान नहीं रह गया है. मुजफ्फरपुर में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक पर ट्रिपल लोडिंग बाइक ने एक जवान को ठोकने का प्रयास किया.

होमगार्ड का जवान हादसे में बुरी तरह घायल हो गया. एक ही बाइक पर तीन युवक सवार होकर ब्रह्मपुरा थाना के संजय सिनेमा रोड में जा रहे थे. संजय सिनेमा रोड में वाहन की चेकिंग भी चल रही थी. होमगार्ड का जवान वाहन चेकिंग के दौरान तीनों युवक को रोकने की कोशिश करने लगा तो तीनों युवक ने बाइक होमगार्ड जवान पर चढ़ाने की कोशिश की. इस हादसे में होमगार्ड जवान बुरी तरह घायल हो गए. घायल जवान का नाम नंदकुमार राम है.

संजय सिनेमा के पास राहुल नगर है उस तरफ से बिना हेलमेट के तीन युवक एक ही बाइक परआ रहे थे.ट्रिपल लोडिंग देखकर पुलिस वाले उन्हें रोकने की कोशिश करने लगे. हैरानी की बात यह है कि जवानों जवान को घायल करने के बाद तीनों युवक भागने में भी सफल हो गए. अपने भाई को छोड़कर जवान को धक्का लगने के बाद बाइक अनियंत्रित होने से तीनों युवक भी गिर गये. गिरने के बाद भी वे भागने में सफल रहे.ब्रह्मपुरा थाना ने बाइक को जब्त कर लिया है.घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur