Headlines

National Basketball Championship Dehradun मुजफ्फरपुर के 7 खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित

National Basketball Championship Dehradun मुजफ्फरपुर के 7 खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित National Basketball Championship Dehradun मुजफ्फरपुर के 7 खिलाड़ी बिहार टीम में चयनित
Advertisements

Muzaffarpur 19 September : 50वीं सब जूनियर U-14 National Basketball Championship Dehradun में मुजफ्फरपुर के 7 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में हुआ है। 2 अक्टूबर को टीम देहरादून रवाना होगी। जिला बास्केटबॉल संघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

National Basketball Championship मुजफ्फरपुर के 7 खिलाड़ी

मुजफ्फरपुर जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। आगामी 50वीं सब जूनियर U-14 National Basketball Championship, जो 4 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी, उसमें जिले से कुल 7 खिलाड़ियों का चयन बिहार टीम में किया गया है।

SKJ Law College

टीम 2 अक्टूबर को देहरादून के लिए रवाना होगी।

चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से – सृष्टि कुमारी, मैत्रेय शंकर, जाह्नवी कुमारी और नादिया परवीन शामिल हैं।

वहीं बालक वर्ग से – सम्मान गुप्ता, आयुष शर्मा और आयुष कुमार सिंह ने जगह बनाई है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन की इस उपलब्धि पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार दत्ता, संयुक्त सचिव विनय शंकर, प्रशिक्षक शम्स तबरेज खान, राजदीप, रणप्रताप जयसवाल एवं अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। संघ के सचिव अखिलेश कुमार मणि ने चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि यह जिले के लिए गर्व की उपलब्धि है।