Headlines

National Karate Games के लिए बिहार टीम का चयन 24 नवंबर को

National Karate Games National Karate Games
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय कराटे महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय पेफी गेम्स अंतर्गत National Karate Games द्वितीय राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया जा रहा है I इस बार यह प्रतियोगिता 17 एवं 18 दिसंबर 2024 को दिल्ली एन.सी.आर. में आयोजित किया जाएगा I

National Karate Games

Shaheed Diwas
National Karate Games


पेफी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य ने बताया कि प्रतियोगिता तीनो प्रारूप में खेले जाएंगे सेमी (नान) कॉन्टेक्ट कराटे, फूल बॉडी कॉन्टेक्ट कराटे एवं ट्रडिशनल कराटे, जिसके अंतर्गत व्यक्तिगत काता, व्यक्तिगत कुमिते, टीम काता, टीम कुमिते, पारा कुमिते, स्पेशल कुमिते स्पर्धाओं का आयोजन होना है I

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु चयन परीक्षण प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 दिसंबर 2024 को सुबह 10 बजे से किलकारी, मुजफ्फरपुर के खेल परिसर में किया जाएगा I इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं पंजीयन शुल्क जमा करने के बाद चयन में सम्मिलित हो सकते हैं I
चयन समिति में कुंदन राज, अरुणिमा एवं विकास कुमार रहेंगे I