Sports
Advertisements

Patna 3 January : National Volleyball Championship में मुजफ्फरपुर के करूणेश कुमार बनाए गए बिहार टीम के प्रमुख कोच दिनांक। 3 जनवरी से 7 जनवरी तक गुजरात के मेहसाना में आयोजित U-19 नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बिहार टीम के कोच के रूप मे मुजफ्फरपुर के करूणेश कुमार को नियुक्त किया गया है ।

National Volleyball Championship में करूणेश कुमार

National Volleyball Championship में करूणेश कुमार बनाए गए बिहार टीम के प्रमुख कोच
National Volleyball Championship में करूणेश कुमार बनाए गए बिहार टीम के प्रमुख कोच


इसकी सूचना देते हुए मुजफ्फरपुर वॉलीबल संघ के कोषाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि करूणेश कुमार शारीरिक शिक्षक के पद पर भोला सिंह उच्च विद्यालय पुरुषोत्तम में कार्यरत हैं,और पूर्व में बतौर खिलाड़ी कई बार राष्ट्रीय अस्तर पर बिहार टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।


वहीं वॉलीबाल संघ के उपाध्यक्ष कमल भसीन ने हर्ष जताते हुए बताया कि इस से पहले भी करुणेश कुमार कई बार राष्ट्रीय अस्तर पर बतौर निर्णायक कार्य कर चुके हैं,लगातार वॉलीबाल के छेत्र में करी मेहनत और लगन के कारण पिछले वर्ष भी उन्हें गुजरात के सूरत में आयोजित नेशनल गेम्स में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा निर्णायक नियुक्त किया गया था।

Advertisements

इस उपलप्धि पर बॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता, भोला सिंह उच्च विद्यालय की प्राचार्या सादमा अदीब,संघ के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष रमाशंकर त्रिवेदी, फिरोजुद्दीन फैज, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी अरविंद गुप्ता , बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार सिंह ने बढ़ाई दी है।

#karuneshkumar #volleyball #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.