Headlines

Bihar New National Targetball Champion : राष्ट्रीय टारगेटबॉल में बिहार चैंपियन, तमिलनाडु को हराकर खिताब जीता।

Service Regularization
Advertisements

बिहार टारगेटबॉल टीमबालिका वर्ग में चैंपियन

Patna 8 April : तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में बिहार टारगेटबॉल टीम फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को 3–1 से हराकर खिताब जीता।

Service Regularization
Service Regularization

बिहार राज्य टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की आज हुए क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में बिहार टीम ने सी.बी. एस. ई टीम को 2–0 से हराया, सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान तेलंगाना टीम को 4–1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। एवम फाइनल मुकाबले में तमिलनाडु टीम को 3–1 से हराकर इतिहास रच दिया।

Service Regularization

टीम मैनेजर एनायतुल्ला शाहिद एवम टीम कोच अभिनव आनंद ने बताया की सब जूनियर बॉयज टीम ने उत्तरप्रदेश की टीम को 6–2 से हराया, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार टीम ने कर्नाटका टीम को 9–7 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उपलब्धि पर बिहार राज्य डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सभी जिला सचिव एवम खिलाड़ियों ने हर्ष जताया।

Service Regularization

बॉयज टीम सेमीफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु को 4–3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। बॉयज केटेगरी में उपविजेता रही बिहार टीम.


बिहार के सत्यम राज को मिला टूर्नामेंट का बेस्ट डायमंड प्लेयर का खिताब. बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के रहने वाले हैं सत्यम राज.

Service Regularization

#targetball #Biharnews #nationatargetball

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *