Headlines

Ram Mandir Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा के साथ दुनियाभर में घर घर में जले दिए और मना रामोत्सव

Ram Mandir Ayodhya Twitter image of Ram Mandir Ayodhya
Advertisements

Ayodhya 22 January : Ram Mandir Ayodhya में प्राण प्रतिष्ठा के साथ देशभर में घर घर में जले दिए , कीर्तन हुआ और मना रामोत्सव.

मैं प्रभु राम से क्षमा याचना करता हूं। हमारे त्याग, तपस्या, पूजा में कोई तो कमी रह गई होगी कि इतने साल मंदिर निर्माण का काम नहीं हो पाया। आज ये कमी पूरी हुई- PM मोदी ने सम्बोधन में कहा

Ram Mandir Ayodhya मना रामोत्सव

राम आग नहीं, ऊर्जा हैं।
राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं।
राम सिर्फ हमारे नहीं, सबके हैं।
राम वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं।

Shaheed Diwas
Ram Mandir Ayodhya Twitter image


अयोध्या में 12.05 बजे गर्भगृह में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई, जो करीब घंटेभर चला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल रहे।

Twitter image of Ram Mandir Ayodhya
Twitter image of Ram Mandir Ayodhya


रामलला अब टेंट में नहीं, दिव्य मंदिर में रहेंगे। राम मंदिर के निर्माण के बाद से देशवासियों में नया उत्साह पैदा हो रहा था। आज हमें सदियों की धरोहर मिली है, श्रीराम का मंदिर मिला है। 22 जनवरी, 2024 का ये सूरज एक अद्भुत आभा लेकर आया है। ये कैलेंडर पर लिखी एक तारीख नहीं, बल्कि ये एक नए कालचक्र का उद्गम है। लोग इसे हजारों साल याद करेंगे- प्रधानमंत्री मोदी ने कहा ।


आज गांव-गांव में एक साथ कीर्तन, संकीर्तन हो रहे हैं। आज शाम घर-घर राम ज्योति प्रज्वलित हो रही है।
कई राष्ट्र अपने ही इतिहास में उलझ जाते हैं। जब भी उन्होंने इतिहास की गांठें सुलझाने का प्रयास किया मुश्किल परिस्थितियां बन गईं। हमने जिस गांठ को भावुकता और समझदारी के साथ खोला है, वो बताता है कि भविष्य बहुत सुंदर होने जा रहा है। कुछ लोग कहते थे कि राम मंदिर बना तो आग लग जाएगी। राम मंदिर किसी आग को नहीं, ऊर्जा को जन्म दे रहा है।


राम आग नहीं, ऊर्जा हैं। राम विवाद नहीं, राम समाधान हैं। राम सिर्फ हमारे नहीं, सबके हैं। राम वर्तमान नहीं, अनंत काल हैं। ये मंदिर महज देव मंदिर नहीं, भारत की दृष्टि-दर्शन का मंदिर है। राम भारत का विचार-विधान है। राम भारत का चिंतन, चेतना, प्रवाह, प्रभाव, नेति, निरंतरता है। राम विश्व हैं, विश्वात्मा हैं। इसलिए जब राम की स्थापना होती है तो उसका प्रभाव हजारों वर्षों के लिए होता है।

#rammandir #jaishreeram #pmmodi