www.goltoo.in

Ram Shrestha Singh College Muzaffarpur के संस्थापक श्री रामश्रेष्ठ बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई

December 10, 2023 | by Goltoo

Muzaffarpur 10 December : Ram Shrestha Singh College Muzaffarpur रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां में कॉलेज के संस्थापक श्री रामश्रेष्ठ बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई।

Ram Shrestha Singh College Muzaffarpur


रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज चोचहां में कॉलेज के संस्थापक, शिक्षाविद एवं समाजसेवी श्री रामश्रेष्ठ बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई।
दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति श्रद्धा सुमन के भाव अर्पित किए गए। उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर समाज में उनके योगदान को याद किया गया।

Ram Shrestha Singh College Muzaffarpur के संस्थापक श्री रामश्रेष्ठ बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई
Ram Shrestha Singh College Muzaffarpur के संस्थापक श्री रामश्रेष्ठ बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई


दाता प्रतिनिधि श्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा एवं समाज के प्रति संवेदना ने उन्हें कॉलेज खोलने की प्रेरणा दी। समाज के हर वर्ग में शिक्षा का अलख जगाने के लिए वे प्रयासरत रहते थे। प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी ने कहा कि समाज में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। शिक्षा के प्रति उनका अगाध प्रेम का प्रतिफल है कि रामश्रेष्ठ सिंह कॉलेज एक अच्छे कॉलेज के रूप में खड़ा है। समाज एवं शिक्षक वर्ग उन्हें हमेशा याद करता रहेगा।


उनके पुण्यतिथि के अवसर पर सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कालेज परिसर में पौधे लगाए।


श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में दाता प्रतिनिधि श्री विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉ नीलू कुमारी, डॉ शरतेंदु सिंह, डॉ सतीश कुमार, डॉ मनोज कुमार, प्रो जयप्रकाश शर्मा, श्री श्याम किशोर पांडे, प्रो नीलम कुमारी, डॉ ललित किशोर, डॉ ललन शर्मा, कर्मचारियों में श्री विकास कुमार, निलेश कुमार, अरुण सिंह, इंटर एवं बीएड के प्राचार्य समेत शिक्षकगण भी मौजूद थे।

#Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all