Headlines

Randhir Verma KK Prasad Memorial Football मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब सेमीफाइनल में

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 26 February : चित्रांश खेल प्रकोष्ठ, वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी कल्याण संघ,एवम मुजफ्फरपुर फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2nd Randhir Verma KK Prasad Memorial Football में आज सोमवार 26 02 24 को टूर्नामेंट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कंपनी बाग स्थित शहीद खुदीराम बोस खेल मैदान में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब और युग सृजन फुटबॉल क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया। खेल की समाप्ति पर मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को 3 के मुकाबले 5 गोल से पराजित किया।

Randhir Verma KK Prasad Memorial Football

Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Shaheed Diwas
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football

Shaheed Diwas
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
युग सृजन टीमके जर्सी नंबर 9 राजा को बेस्ट ऑफ़ 22 Randhir Verma KK Prasad Memorial Football


इससे पूर्व प्रतियोगिता में आज के मैच का उद्घाटन श्री हरनाम सिंह पूर्व बिहार फुटबॉल खिलाड़ी,श्री उत्पल रंजन पूर्व बिहार रणजी क्रिकेट खिलाड़ी ने टूर्नामेंट संरक्षक डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ऑर्गनाइजिंग सचिव शैलेंद्र कुमार,चंद्र शेखर कुमार उर्फ चंदू पंकज कुमार उर्फ गुड्डू के साथ दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खेल शुरू करने के मौके पर सभी अतिथियों के साथ-साथ फुटबॉल जगत से उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद रणधीर वर्मा एवम स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Shaheed Diwas
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football

मैच के प्रारंभ में दोनों टीमों ने तेज खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 28 वे मिनट में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिग क्लब के जर्सी नंबर 5 अंकज कुमार ने दाहिने छोड़ से मिले क्रॉस पास पर मैदानी गोल कर अपनी टीम को एक शून्य की बढ़त दिला दिए। युग सृजन फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 11 संदीप कुमार ने पलट वार करते खेल के 40 वे में गोल कर स्कोर एक एक गोल से बराबर कर दिया । खेल के 42 वे मिनट में खराब खेल के लिए युग सृजन टीम के जर्सी नंबर 7 आशीष कुमार को निर्णायक द्वारा रेड कार्ड दिखा कर खेल से बाहर कर दिया गया। मध्यांतर तक दोनो टीम एक एक गोल से बराबरी पर थे।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas


खेल के दूसरे हाफ में मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के टीम के जर्सी नंबर 14 राहुल ने 59 वे मिनट में अपनी टीम की ओर से गोल कर अपनी टीम को 1 के मुकाबले 2 गोल से आगे कर दिया।खेल के 88 वे मिनट में युग सृजन टीम के के जर्सी नंबर 9 राजा कुमार ने अपने टीम के लिए गोल कर स्कोर 2/2 कर दिया।दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने गोल के लिए कई शानदार मूव बनाएं और खिलाड़ियों द्वारा काफी उम्दा खेल का का प्रदर्शन किया गया और गोल करने के कई मौके गवाए।

निर्णायक दल के अलीमुद्दीन, रमेश कुमार, सुरेश महतो एवम मुहम्मद सलाउद्दीन
निर्णायक दल के अलीमुद्दीन, रमेश कुमार, सुरेश महतो एवम मुहम्मद सलाउद्दीन
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Randhir Verma KK Prasad Memorial Football
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

निर्णायक दल के अलीमुद्दीन, रमेश कुमार, सुरेश महतो एवम मुहम्मद सलाउद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर के रूप के शाहरुख फिरोज ने अपनी भूमिका निभाई।

खेल के समाप्ति बाद दोनो टीम दो दो गोल से बराबर रहने के कारण निर्णायक द्वारा टाइब्रेकर का सहारा लेते हुए दोनो टीम को पांच पांच पेनल्टी शॉर्ट दिया गया। टाइब्रेकर में युग सृजन टीम के जर्सी नंबर 9 राजा कुमार के द्वारा एक मात्र गोल किया गया एवम सज्जन पेपे,कारण कुमार एवम अभिषेक कुमार गिरि गोले करने में असफल रहे।मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 12 शशि रंजन,जर्सी नंबर 14 राहुल ,एवम जर्सी नंबर 7 मनदीप के द्वारा गोल किया गया एवम जर्सी नंबर 5 अंकाज कुमार गोल करने में असफल रहे इस प्रकार मुजफ्फरपुर स्पोर्टिंग क्लब ने युग सृजन फुटबॉल क्लब को 3 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर सेमी फाइनल में प्रवेश किए।

Shaheed Diwas
Shaheed Diwas

खेल के समाप्ति बाद युग सृजन टीमके जर्सी नंबर 9 राजा को बेस्ट ऑफ़ 22 के रूप में स्मृति कप से पुरस्कृत किया गया।पूरे टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच का बेस्ट 22 का पुरस्कार संजय कुमार चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के द्वारा अपनी माता स्वर्गीय मंजू देवी की स्मृति में दिया जा रहा है। विजेता कप और उपविजेता कप चित्रगुप्त एसोसिएशन मुजफ्फरपुर के सौजन्य से टूर्नामेंट कमिटी को दिया गया है। सचिव शैलेंद्र कुमार ने बताया की मैच के दौरान श्री अजय नारायण सिन्हा महासचिव चित्रगुप्त एसोसिएशन ,प्रोफेसर अजय कुमार श्रीवास्तव,सतेंद्र कुमार पिंकू,विशंभर प्रसाद सिन्हा ,महेंद्र प्रसाद ,डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज ,श्री नित्यानंद प्रसाद , राज कुमार राजा, मैच ,हरनाम सिंह ,सुनील कुमार सिंह , पंकज कुमार @ गुड्डू, अनिल कुमार सिंह सुधीर कुमार सिंह, सतेंद्र कुमार पिंकू ,संजय कुमार ,मुहम्मद सलाउद्दीन, अनिल कुमार आकाश वर्मा ,नजीर हुसैन ,विजय कुमार रमेश प्रसाद अख्तर कमाल और फुटबॉल जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।