Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football League में रैंबो फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब को 2–0 से हराया, जबकि आईजी स्पोर्टिंग क्लब के अनुपस्थित रहने से बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वॉकओवर मिला।

Ravi Mehta Memorial Football League

आज दिनांक 02 मार्च 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रवि मेहता मेमोरियल सीनियर डिवीजन मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले जाने थे।
पहले मैच में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब और आई जी स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला होना था जिसमें आई जी स्पोर्टिंग क्लब के अनुपस्थित रहने के कारण बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वाक ओवर का लाभ दिया गया।

दूसरा मैच रैंबो फुटबॉल क्लब बना एम सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें रैंबो फुटबॉल क्लब में सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले दो गोलों से पराजित कर दिया.

Advertisements
Ravi Mehta Memorial Football League
Ravi Mehta Memorial Football League

Ravi Mehta Memorial Football League प्रतियोगिता के तहत आज का दूसरा
मैच यंग रैंबो फुटबॉल क्लब एवं सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया ।जिसका शुभारंभ राम बाबू चौधरी ने असगर हुसैन,सुनील कुमार सिंह , राकेश कुमार, मुहम्मदसलाउद्दीन ,सुरेश महतो,ने अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खेल के प्रारंभ से ही रैंबो फुटबॉल क्लब ने दवाब बनाया और खेल के 13 वे मिनट में जर्सी नंबर 10 शाहिद ने अपने टीम के लिए गोल कर एक शून्य से बढ़त दिला दिए।मध्यांतर तक रैंबो फुटबॉल क्लब एक शून्य से बढ़त बना लिए।मध्यांतर के पश्चात रैंबो फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 16 खालिद ने खेल के 41 वें मिनट में एक गोल किए।खेल के समाप्ति पश्चात रैम्बो फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर दिया।

आज का पहला मैच बैरिया स्पोर्टिंग क्लब बनाम आई जी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला जाना था लेकिन आई जी स्पोर्टिंग क्लब के उपस्थित नहीं होने के कारण बैरिया स्पोर्टिंग क्लब को वाक ओवर का लाभ दिया गया
आज खेले गए मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में मणिराज एवं मुहम्मद सईद तथा चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट के संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि होली पर्व के चलते तीन दिन लीग टूर्नामेंट का मैच स्थगित रहेगा ।लीग का अगला मैच दिनांक 06 मार्च 26 से पुनः खेल जाएगा।जिसके तहत दो मैच खेले जाएंगे। पहला मैच पुलिस बॉयज फुटबॉल क्लब बनाम एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम दूसरा मैच न्यू स्टार फुटबॉल क्लब बनाम सुरेश सचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब के बीच होगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.