Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 2 March : RDS College, मुजफ्फरपुर में 14–15 मार्च 2026 को NBHM के सहयोग से दो दिवसीय मैथेमेटिक्स ओवर्चर–MTTS कार्यक्रम (Two-Day Mathematics Overture Programme) आयोजित होगा। इसमें बीएससी गणित के छात्रों को विशेषज्ञों के व्याख्यान सुनने का अवसर मिलेगा।

RDS College में दो दिवसीय मैथमेटिक्स ओवर्चर–MTTS प्रोग्राम

R.D.S. College में दो दिवसीय मैथमेटिक्स ओवर्चर–MTTS प्रोग्राम 2026 का आयोजन 14 और 15 मार्च 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम कॉलेज के आईक्यूएसी (IQAC) और MTTS ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा तथा इसे National Board for Higher Mathematics (NBHM), भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित किया गया है।

RDS College में दो दिवसीय मैथमेटिक्स ओवर्चर–MTTS प्रोग्राम
RDS College में दो दिवसीय मैथमेटिक्स ओवर्चर–MTTS प्रोग्राम

🔗 Register Here: https://forms.gle/Gma6MfDpgHHxD54T8

Advertisements

इस कार्यक्रम में बीएससी गणित के तीसरे, चौथे और पांचवें सेमेस्टर (द्वितीय एवं तृतीय वर्ष) के छात्र भाग ले सकेंगे। आयोजकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा तथा मुजफ्फरपुर एवं आसपास के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। प्रतिभागियों को चाय, दोपहर का भोजन और प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में A. Satyanarayan Reddy (शिव नादर विश्वविद्यालय) और Sachidanand Prasad (IIIT दिल्ली) गणित के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देंगे।

इस कार्यक्रम के संरक्षक RDS College के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार हैं। वहीं समन्वयक के रूप में डॉ. भगवान कुमार कार्यक्रम का संचालन करेंगे। इच्छुक छात्र 10 मार्च 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि चयनित प्रतिभागियों की सूची 11 मार्च को जारी की जाएगी।

कॉलेज प्रशासन के अनुसार सीटें सीमित हैं, इसलिए इच्छुक छात्र जल्द से जल्द आवेदन करें। कार्यक्रम का उद्देश्य गणित के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाना तथा उच्च अध्ययन और शोध के लिए उन्हें प्रेरित करना है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.