www.goltoo.in

Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन महोत्सव आयोजित, आध्यात्मिक संदेशों के साथ मनाई गई होली

March 2, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-03-02T193035.02412

Muzaffarpur 2 March : मुजफ्फरपुर के आमगोला रोड स्थित Brahma Kumaris सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन महोत्सव का आयोजन हुआ। बीके रानी दीदी ने होली के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पवित्रता और सकारात्मकता का संदेश दिया।

Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन

शहर के आमगोला रोड स्थित Brahma Kumaris के सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार–झारखंड की जोनल इंचार्ज राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने उपस्थित लोगों को होली महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए इसके आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन
Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन

उन्होंने कहा कि होली का अंग्रेजी अर्थ “होली यानी पवित्र” होता है। परमात्मा का संदेश है “बी होली अर्थात पवित्र बनो और राजयोगी बनो।” उन्होंने कहा कि आत्मा जब परमात्मा के रंग में रंग जाती है, तब जीवन में सच्ची शांति और आनंद का अनुभव होता है।

Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन
Brahma Kumaris ब्रह्माकुमारीज सुख शांति भवन में अलौकिक होली मिलन

बीके रानी दीदी ने होली के दूसरे अर्थ को समझाते हुए कहा कि “हो ली सो हो ली” अर्थात जो बीत गया उसे भूल जाना चाहिए। होली का पर्व हमें यह संदेश देता है कि हम अपने जीवन की दुखद और नकारात्मक बातों को अग्नि में जला दें और नई सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

कार्यक्रम में बीके कंचन बहन ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद बीके रानी दीदी ने सभी उपस्थित लोगों को अबीर का तिलक लगाया और गुलाल तथा पुष्प पंखुड़ियां डालकर होली महोत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. बीबी ठाकुर, डॉ. बीएल सिंघानिया, डॉ. मोती सिन्हा, डॉ ममता रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, केपी पप्पू, डॉ. एच.एन. भारद्वाज, डॉ. प्रवीण चंद्रा, डॉ. शोभना चंद्रा, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. कंचन कुमार सहित सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक वातावरण में सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं ।

RELATED POSTS

View all

view all