Muzaffarpur 21 February : मुजफ्फरपुर के खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football के तहत खेले गए दो मुकाबलों में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब और आईजी स्पोर्टिंग क्लब ने क्रमशः एमआईटी हॉस्टल और शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को 5-0 से पराजित किया। अमरजीत कुमार, बिट्टू और आफताब आलम ने शानदार प्रदर्शन किया।
Ravi Mehta Memorial Football Muzaffarpur
आज दिनांक 21 फरवरी 26 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत दो मैच खेले गए।
पहले मैच में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब ने एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर दिया।
दूसरा मैच में आई जी स्पोर्टिंग क्लब ने शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।

पहला मैच न्यू स्टारफुटबॉल क्लब बनाम एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम
Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत आज का पहला मैच न्यू स्टारफुटबॉल क्लब बनाम एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम के बीच खेला गया।आज के मैच का शुभारंभ मुहम्मद सलाउद्दीन ने राकेश कुमार ,सुनील कुमार सिंह एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के द्वारा काफी संघर्षपूर्ण एवं तेज खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन सफलता न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को मिला जिनके जर्सी नंबर 10 अमरजीत कुमार ने खेल के 10 वें मिनट में अपनी टीम के लिए पहला गोल करने में सफलता पाई। खेल के 98 मिनट में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 12 बिट्टू के द्वारा अपनी टीम के लिए गोल किया गया जिससे बढ़त दो शून्य की हो गई।पहले हॉफ में मध्यांतर तक न्यू स्टार फुटबॉल क्लब शून्य के मुकाबले दो गोल से आगे थी।
मध्यांतर के पश्चात दोनों हीं टीमों को द्वारा एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन सफलता न्यू स्टार फुटबॉल टीम को मिला जिसके जर्सी नंबर 12 बिट्टू ने खेल के 50 वें मिनट में एवं जर्सी नंबर 10 अमरजीत ने खेल के 52 वें मिनट में तथा जर्सी नंबर 12 बिट्टू ने खेल के 68 वें मिनट में अपनी टीम के लिए गोल कर अपनी टीम को पांच शून्य की बढ़त दिला दिए । खेल की समाप्ति पश्चात यंग ब्वॉयज फुटबॉल टीम ने एम आई टी हॉस्टल फुटबॉल टीम को शून्य के मुकाबले पांच गोल से पराजित कर दिया।
दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल टीम बनाम आई जी स्पोर्टिंग क्लब
आज का दूसरा मैच शहीद खुदीराम बोस फुटबॉल टीम बनाम आई जी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया। खेल के पहले हॉफ केनौवें मिनट में आई स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 5 आफताब आलम और जर्सी नंबर 6 नितेश कुमार ने खेल के 18 वें मिनट में अपने टीम के लिए गोल कर अपनी टीम को दो शून्य की बढ़त दिला दिये।
मध्यांतर तक आईजी स्पोर्टिंग क्लब 2 शून्य से आगे थी मध्यांतर के पश्चात आई जी स्पोर्टिंग क्लब के जर्सी नंबर 5 आफताब आलम के द्वारा खेल के 40 में मिनट एवं 49 मिनट में लगातार दो गोल किया गया एवं जर्सी नंबर 6 नितेश के द्वारा खेल के 53 वें मिनट में अपने टीम के लिए गोल किया गया खेल का समाप्ति पश्चात आईजी स्पोर्टिंग क्लब ने शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले पांच गोलों से पराजित कर दिया।
Ravi Mehta Memorial Football : सुरेश अचल सुपर सॉकर क्लब की 3-0 से जीत, ठक्कर बाबा हॉस्टल को वॉकओवर https://t.co/ff5LUtWxFA #Muzaffarpur #football pic.twitter.com/b8kJLegO6A
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 20, 2026
आज खेले गए पहले मैच के निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन,सहायक निर्णायक के रूप में मुहम्मद सईद और दीपक कुमार 2 एवं चौथे निर्णायक के रूप में विपिन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई।
दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार 2,सहायक निर्णायक के रूप में शमीमुल हक एवं इरशाद मलिक तथा चौथे निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन ने अपनी भूमिका निभाई।
लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन ने बताया कि कल दिनांक 21 फरवरी 26 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे पहला मैच ठक्कर बाबा हॉस्टल फुटबॉल टीम बनाम युग सृजन फुटबॉल क्लब दूसरा मैच किंग कोबरा फुटबॉल क्लब बनाम रैंबो फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।