Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 3 August 2026 : RDS College, मुजफ्फरपुर में सत्र 2026-30 के नवप्रवेशी छात्रों के लिए उन्मुखीकरण सह फ्रेशर्स स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ। सफलता, अनुशासन और सकारात्मक सोच पर विशेषज्ञों ने मार्गदर्शन दिया।

RDS College में फ्रेशर्स वेलकम एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

RDS College में सत्र 2026-30 के विद्यार्थियों के लिए आयोजित “उन्मुखीकरण सह फ्रेशर्स स्वागत कार्यक्रम” में मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी (IRPS) श्री उज्जवल आनंद ने नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलती है। कॉलेज जीवन भविष्य की नींव रखने का समय है।

उन्होंने छात्रों को सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि उनके जीवन में लक्ष्य निर्धारण, उत्तरदायित्व का वहन, सकारात्मक सोच, खुशमिजाज रहना, स्व विश्वास, सच्ची इच्छा, स्वचेतना, निडरता, लक्ष्य के लिए संघर्ष, संवेदनशीलता, आभार प्रकटीकरण, ईमानदारी व सत्य निष्ठा का भाव एवं सामुदायिक जीवन जीना बहुत जरूरी है। इन्हीं बातों से उनका जीवन सफल हो सकता है। उन्होंने छात्रों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कामना की। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से छात्रों की सफलता के लिए टिप्स पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Advertisements
RDS College में फ्रेशर्स वेलकम एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम
RDS College में फ्रेशर्स वेलकम एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि कॉलेज का जीवन छात्रों के सपनों को नई उड़ान देने का स्थल है। छात्र समाज और राष्ट्र के असली निर्माता होते हैं। वे देश का भविष्य, नई सोच की ताकत और विकास की नींव हैं। उनकी मेहनत, ज्ञान और अच्छे विचार संस्थान को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं। छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कॉलेज के शिक्षक, एनएसएस व एनसीसी इकाई, खेलकूद व सांस्कृतिक समिति अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में कोई कमी नहीं करेंगे। छात्रों से अपील है कि वे नियमित वर्ग करें, अनुशासन का माहौल बनाए रखें।

RDS College में फ्रेशर्स वेलकम एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम
RDS College में फ्रेशर्स वेलकम एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम

उनका शैक्षणिक ईमानदारी और उत्तरदायित्व कॉलेज को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। पूरा कॉलेज परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है। छात्रों को सभी विभागाध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी, स्पोर्टस एवं कालेज कमेटी के समन्वयकों ने संबोधित कर उत्साह वर्धन किया। कॉलेज नियमावली की विस्तृत जानकारी दी।

पुरातन छात्रों ने नवागंतुक छात्रों के सम्मान में केक भी काटे।

मौके पर डॉ नीलिमा झा, डॉ रमेश कुमार गुप्ता, डॉ एमएन रजवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ जयदीप घोष, डॉ आलोक त्रिपाठी, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ सौरभ राज, डॉ रजनीकांत पांडेय, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ आयशा जमाल, डॉ आरती कुमारी, डॉ हसन रजा, डॉ भगवान कुमार, डॉ अर्पणा कुमारी, डॉ सुमन लता, डॉ आरती मित्रा, डॉ स्नेह लता, डॉ कृतिका वर्मा, डॉ आशुतोष मिश्रा, डॉ राजेश कुमार, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ दीपक कुमार, डॉ ललित किशोर आदि ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ प्रियंका दीक्षित और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीकांत पांडे ने किया।]

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.