Headlines

RDS College Ground में Education For All थीम पर मिनी मैराथन हुई सम्पन्न

Education For All
Advertisements

Muzaffarpur 25 January : आर्ट ऑफ़ गिविंग ,कीट तथा किस विश्वविद्यालय भुवनेश्वर के संस्थापक डॉ अच्युत सामंत के द्वारा बिहार के सभी जिलों में आज Education For All की थीम पर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन कराया गया।

Education For All थीम पर मिनी मैराथन

RDS College Ground में Education For All थीम पर मिनी मैराथन हुई सम्पन्न
RDS College Ground में Education For All थीम पर मिनी मैराथन हुई सम्पन्न

मुजफ्फरपुर में यह दौड़ आर्ट ऑफ गिविंग और मुजफ्फरपुर वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में स्थानीय रामदयालु स्थित आरडीएस कॉलेज परिसर में आयोजित हुई। मिनी मैराथन की शुरुआत आरडीएस कॉलेज के स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. रवि शंकर कुमार ने झंडा दिखाकर की।

RDS College Ground में Education For All थीम पर मिनी मैराथन हुई सम्पन्न
RDS College Ground में Education For All थीम पर मिनी मैराथन हुई सम्पन्न

3 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में कुल 174 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और “एजुकेशन फॉर ऑल” के संदेश को बढ़ावा देना था।

आर्ट ऑफ गिविंग के जिला संयोजक करुणेश कुमार ने बताया कि यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में रणप्रताप जायसवाल, निर्मल कुमार, राजेश कुमार गोल्टू, मनीष कुमार, मोहम्मद शाहीद और आदित्य राज ने मुख्य भूमिका निभाई।

इस कार्यक्रम ने न केवल प्रतिभागियों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि शिक्षा के महत्व को भी समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *