Headlines

RDS College में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “गुरु शिष्य परंपरा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

RDS College
Advertisements

Muzaffarpur 21 July : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर “गुरु शिष्य परंपरा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया.

RDS College “गुरु शिष्य परंपरा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग से स्नातक के छात्र श्री सुमित कुमार और बीकॉम के छात्र प्रकाश कुमार ने गुरु शिष्य के पवित्र संबंध पर प्रकाश डाला।

RDS College
RDS College “गुरु शिष्य परंपरा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
RDS College
RDS College

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह- संगठन मंत्री सीमा जागरण मंच, के श्री राम कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य परंपरा का महत्व काफी बड़ा है। इस परंपरा में गुरु अपना संपूर्ण ज्ञान शिष्य को प्रदान करते हैं। शिष्य गुरु के प्रति अपनी निष्ठा की प्रतिज्ञा करके गुरु के निष्ठा का प्रतिदान देता है।

RDS College
RDS College “गुरु शिष्य परंपरा” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

विशिष्ट वक्ता के रूप में अवकाश प्राप्त विद्वान संस्कृत शिक्षक श्री केशव शर्मा ने कहा कि गुरु अपने शिष्य को भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्तर पर सभी प्रकार की साधना सिखाता है और शिष्य को सही मार्ग पर चलने में सहायता करता है।

RDS College

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान से भी बड़ा दर्जा गुरु को दिया गया है। गुरु का ज्ञान और शिक्षा ही जीवन का आधार होता है। आज इस परंपरा को बनाए रखने की जरूरत है।

RDS College

आरडीएस कॉलेज में गुरु शिष्य परंपरा पर आयोजित संगोष्ठी के अवसर पर अंग्रेजी विभाग के स्नातक के छात्र श्री ऋतुराज सिंह द्वारा लिखित पुस्तक”ब्रह्मांड की शक्ति”का लोकार्पण किया गया। ऋतुराज ने कहा कि मेरे द्वारा लिखित पुस्तक गुरु मां डॉ अनिता सिंह समेत ज्ञान देने वाले सभी शिक्षकों को समर्पित है।

RDS College
RDS College

संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग से स्नातक के छात्र श्री सुमित कुमार और बीकॉम के छात्र प्रकाश कुमार ने गुरु शिष्य के पवित्र संबंध पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्नातक प्राचीन इतिहास की छात्रा श्रेया श्रुति तथा श्रावणी श्रुति ने योग नृत्य की शानदार प्रस्तुति की।विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय में स्नातक और स्नातकोत्तर के टॉपर छात्र-छात्राओं को ₹2100 का स्कॉलरशिप दिया गया। साथ ही एकेडमिक एक्सीलेंस प्रमाण पत्र भी दिया गया।

RDS College

मौके पर सभी विभाग के शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र मौजूद थे।

RDS College

डॉ तूलिका सिंह के नेतृत्व में स्वागत गान एवं अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई।
संगोष्ठी में स्वागत भाषण डॉ कृतिका वर्मा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ अनुराधा पाठक ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *