Muzaffarpur10 August : RDS College को हर घर तिरंगा अभियान सफलतापूर्वक शुरू करने के लिए भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय ने प्रशंसा प्रमाण पत्र भेजा है।
हर घर तिरंगा अभियान शुरू करते हुए प्राचार्य ने प्रशासनिक भवन के ऊपर सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाया।
RDS College हर घर तिरंगा अभियान

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनीता सिंह ने शिक्षक एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 9 अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाने का ऐलान किया है जो 15 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान की शुरुआत खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने डीपी पर तिरंगा लगाकर किया है। इस अभियान का उद्देश्य है कि झंडे के साथ हमारा रिश्ता गहरा और संस्थागत हो। सामूहिक रूप से झंडे को घर पर लगाना और फहराना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।

पीआरओ डॉ ललित किशोर ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय के इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

RDS College में सात दिवसीय कंप्यूटर साक्षरता कार्यक्रम का शुभारंभ https://t.co/zokTMsEumr #muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/vCUvTFE051
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 8, 2024
इस अवसर पर सामूहिक तिरंगा फहराने में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह के साथ डॉ राजेश कुमार, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ जयदीप घोष, डॉ आशुतोष कुमार, डॉ सौरभ राज, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ आयशा जमाल, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ मंजरी आनंद, डॉ शैलेश कुमार, श्री पंकज भूषण, श्री निर्मल कुमार शर्मा, सोनी वर्मा, चंदन कुमार, नितेश कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार, रूपेश झा आदि उपस्थित थे।