Headlines

RDS College में “रेड रिबन रन मैराथन” का आयोजन

Service Regularization
Advertisements

Muzaffarpur 9 July : RDS College आरडीएस कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड रिबन मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में “रेड रिबन रन मैराथन”का आयोजन किया गया। इसके तहत छात्र एवं छात्राओं ने पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ लगाया। इस दौर में कुल दस छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।

RDS College में मैराथन

जज के रूप में डॉ अनुराधा पाठक, डॉ राजीव कुमार और डॉ राकेश कुमार सिंह ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने बताया कि मैराथन के लिए चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय आयोजन में भाग लेंगे उसके बाद वहां जो छात्र-छात्राएं चयनित होंगे उन्हें राज्य स्तरीय मैराथन में भाग लेना होगा।

RDS College में मैराथन
RDS College में मैराथन


प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने मैराथन के लिए चयनित सभी छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।


छात्रों में लाभ कुमार, ऋषभ कुमार, अभिषेक कुमार, प्रणव प्रताप आर्य एवं छात्राओं में सृष्टि प्रसून, पूजा कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा रानी, खुशी कुमारी एवं अंजली कुमारी का चयन किया गया। कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने मैराथन के लिए चयनित छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *