Muzaffarpur News

RDS College के उर्दू विभाग में 31 मई को राष्ट्रीय संगोष्ठी

Advertisements

Muzaffarpur 26 May : एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन आगामी 31 मई 2024 को RDS College के स्नातकोत्तर उर्दू विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय के सेमीनार हाल में आयोजित होने जा रहा है।

RDS College के उर्दू विभाग राष्ट्रीय संगोष्ठी

विभागाध्यक्ष एवं सेमीनार के संयोजक डॉ. हसन रजा ने बताया कि इस सेमीनार का विषय “तरक्की पसंद तहरीक: कल,आज और कल ( मुख्तसर अफसाना के हवाले से)” है। इस का उद्देश्य इस अदबी आंदोलन के तीनों जमानों में प्रभाव को शोध -पत्रों द्वारा प्रकट करना है।

सेमीनार का विषय “तरक्की पसंद तहरीक: कल,आज और कल ( मुख्तसर अफसाना के हवाले से)”

डॉ हसन रजा, स्नातकोत्तर उर्दू विभागाध्यक्ष RDS College
डॉ. हसन रजा, स्नातकोत्तर उर्दू विभागाध्यक्ष RDS College

इसमें ख्यातिप्राप्त समालोचक, समीक्षक,लेखक आदि शोध -पत्रों को प्रस्तुत करेंगे। विशेष रूप से प्रो० कौसर मजहरी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया,नई दिल्ली, प्रो० हसन अब्बास, बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी, सैयद अबूजर हाशमी, कोलकाता आदि शिरकत करेंगे।


इनके अतिरिक्त एल एन मिथिला विश्वविद्यालय एवं बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध लेखक, समीक्षक, आलोचक आदि भी शोधमूलक आलेख प्रस्तुत करेंगे। साथ ही विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधकर्ता और स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को भी शोध-पत्रों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.