Muzaffarpur 31 July : RDS College रामदयालु सिंह महाविद्यालय भौतिकी विभाग के लैब इंचार्ज श्री श्याम बिहारी प्रसाद सिंह सेवानिवृत हुए:
RDS College के श्री श्याम बिहारी प्रसाद सिंह
उनकी सेवा निवृत्ति के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि श्याम बिहारी बाबू ने 41 वर्षों तक कॉलेज में अपने सेवा दी है। एक ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्तित्व के रूप में उन्होंने कॉलेज में अपनी पहचान बनाई है। उनके ईमानदार मेहनत और कर्तव्य निष्ठा से हम लोगों को सीख लेनी चाहिए। कॉलेज उनसे आगे भी काम लेता रहेगा। कॉलेज परिवार उनके स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना करता है।

कर्मचारी संघ के श्री पंकज भूषण ने कहा कि श्री श्याम बिहारी बाबू शिक्षकों एवं कर्मचारियों के बीच अपने ईमानदारी और मेहनत को लेकर काफी लोकप्रिय रहे हैं। आगे भी उनकी जरूरत कॉलेज को है। पूरा कॉलेज परिवार उनके साथ खड़ा है।

*अपनी सेवा निवृत्ति पर श्री श्याम बिहारी बाबू ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि कॉलेज ने जो उन्हें प्रेम और सम्मान दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस कॉलेज के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने कॉलेज में पढ़ाई लिखाई एवं अनुशासन का काफी बेहतर माहौल बनाया है। अपना कॉलेज परिवार बहुत ही सुंदर और बेहतर परिवार है जहां लोग एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। इसी परंपरा को आगे भी बनाए रखने की जरूरत है।
RDS College प्रेमचंद जयंती समारोह https://t.co/mlXYfzFFD1 #muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/4zLJubSHvY
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 31, 2024
शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
मौके पर डॉ संजय कुमार सुमन, डॉ नीलिमा झा, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ आर एन ओझा, डॉ एम एन रिजवी, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ पूनम कुमारी, डॉ, सारिका चौरसिया, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ श्रुति मिश्रा, डॉ हसन रजा, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ ललित किशोर एवं कर्मचारी संघ के श्री पंकज भूषण, श्री निर्मल कुमार शर्मा, श्री रामनाथ जी, श्री धीरज कुमार, सोनी वर्मा, कार्तिक पूर्णेन्दु, मनीष कुमार, रूपेश झा आदि ने श्याम बिहारी बाबू के प्रति अपने उदगार व्यक्त किये।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।