Headlines

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर NSS का जागरूकता कार्यक्रम, वॉकथॉन से दिया ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ का संदेश

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
Advertisements

Muzaffarpur 7 April : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर RDS College में NSS इकाई द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता और संतुलित जीवनशैली पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार के संबोधन, शपथ ग्रहण और वॉकथॉन ने ‘सभी के लिए स्वास्थ्य’ का संदेश दिया।

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना था।

RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस
RDS College में विश्व स्वास्थ्य दिवस

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है” और विद्यार्थियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार तथा स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन NSS के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सौरभ राज द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। उनके प्रभावी मार्गदर्शन एवं समन्वय के कारण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, साथ ही उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति प्रेरित भी किया। इसके उपरांत सभी NSS स्वयंसेवकों ने स्वस्थ रहने एवं समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की शपथ ली। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वॉकथॉन रहा, जिसमें स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पूरे परिसर में “सभी के लिए स्वास्थ्य” का सशक्त संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर IQAC के समन्वयक डॉ. रजनीकांत पांडेय सहित डॉ. नीरज मिश्रा, डॉ. ललित किशोर एवं अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।