Muzaffarpur 10 April : Muzaffarpur के डाॅ राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में 10 अप्रैल 2026 को लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के तहत ‘राम मनोहर लोहिया: जीवन दर्शन और योगदान’ विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित हुआ, जिसमें प्रो. अनिल कुमार ओझा ने लोहिया जी की सप्त क्रांति और समाजवादी विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की।
Muzaffarpur में लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित
आज दिनांक 10/04/2026 को डाॅ राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, Muzaffarpur के राजनीति विज्ञान विभाग में लोहिया स्मृति व्याख्यानमाला के अंतर्गत “राम मनोहर लोहिया: जीवन दर्शन और योगदान” विषय पर एक दिवसीय एकल व्याख्यान का आयोजन किया गया।

व्याख्यान में विषय प्रवर्तन प्रो (डाॅ) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने किया। व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, Muzaffarpur, स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो (डाॅ) अनिल कुमार ओझा सर ने स्वाधीनता आंदोलन में डाॅ लोहिया के के योगदान और समाजवादी वैचारिकी के संदर्भ में लोहिया जी की सप्त क्रांति के विचार पर अपने विचार रखे।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डाॅ) मनोज कुमार सर ने कहा कि लोहिया जी दलित, महिला सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग के विकास के साथ- साथ चौखंभा राज्य सिद्धांत पर बल दिए। महाविद्यालय राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो (डाॅ) हरिश्चंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि लोहिया जी समाजवादी विचारधारा के साथ – साथ सामाजिक समानता और न्याय के पक्षधर थे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार ‘सरदार’ तथा धन्यवाद ज्ञापन हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक बैद्यनाथी राम ने किया।
बिहार के शिक्षाविद् प्रो. मनेंद्र कुमार के हिंदी उपन्यास ‘फ़र्श से अर्श तक’ को मिला Author Inkwell Award https://t.co/j2OV0pB8bR #news #Muzaffarpur pic.twitter.com/YLdEc8xvql
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 9, 2026
कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य प्रो ( डाॅ ) कुमारी रेखा, प्रो (डाॅ) रंजना कुमारी, प्रो (डाॅ) गीता कुमारी कंध्वे, डाॅ रमेश कुमार विश्वकर्मा,डाॅ शीला कुमारी, डाॅ अशोक कुमार, डाॅ रंजीत कुमार, डाॅ दिनकर कुमार, डाॅ अनामिका, डाॅ नन्हे कुमार, डाॅ बसंत लाल शर्मा, डाॅ ममता कुमारी, डाॅ संजय कुमार, डाॅ अब्दुल अजीज टी के, डाॅ सतीश कुमार पटेल, डाॅ किरण, डाॅ अनिल कुमार धवन,डाॅ रश्मि रेखा, डाॅ सुजाता कुमारी, डाॅ शिव कुमार, डाॅ इंदू कुमारी, डाॅ शिल्पी जायसवाल, डाॅ विपिन कुमार मेहता, डाॅ रामजी मेहता, कृष्ण कुमार, विक्रम कुमार, अमृता कुमारी, एहसान, वर्षा के अलावे सैंकड़ों छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।