New Delhi 10 October : समाजवादी नेता पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन.
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया. पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और उनकी हालत से चिंताजनक थी. 82 वर्ष की उम्र में उनका निधन हुआ.
पुत्र अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ये जानकारी दी
मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे – श्री अखिलेश यादव
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) October 10, 2022

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा ज़िले में स्थित सैफ़ई एक बड़ा गाँव व कस्बा में हुआ था.
1996 में, यादव मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र से ग्यारहवीं लोकसभा के लिए चुने गए। उस वर्ष बनी संयुक्त मोर्चा गठबंधन सरकार में उनकी पार्टी शामिल हुई और उन्हें भारत का रक्षा मंत्री बनाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा मुलायम सिंह यादव जी ने यूपी और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाई। वह आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए एक प्रमुख सैनिक थे। रक्षा मंत्री के रूप में, उन्होंने एक मजबूत भारत के लिए काम किया। उनके संसदीय हस्तक्षेप व्यावहारिक थे और राष्ट्रीय हित को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे।
Mulayam Singh Yadav Ji distinguished himself in UP and national politics. He was a key soldier for democracy during the Emergency. As Defence Minister, he worked for a stronger India. His Parliamentary interventions were insightful and emphasised on furthering national interest. pic.twitter.com/QKGfFfimr8
— Narendra Modi (@narendramodi) October 10, 2022
बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
आदरणीय नेता जी सपा संरक्षक श्री मुलायम सिंह जी के निधन पर गहरा शोक और संवेदना व्यक्त करता हूँ। वो एक कुशल प्रशासक, प्रख्यात समाजवादी एवं लोकप्रिय राजनेता थे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 10, 2022
उनके निधन से देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। pic.twitter.com/bF19xeJnTL
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा – देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से मन व्यथित है।
देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा समाजवादी पार्टी के सरंक्षक, श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन से मन व्यथित है।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) October 10, 2022
उन्हें भगवान अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों, अनुयायियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति दें।
तबीयत में कोई सुधार भी नहीं हो रहा था. समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक बनी हुई थी और कोई सुधार नहीं हो रहा था. उपचार के दौरान मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया.
#mulayamsinghyadav #upnews