www.goltoo.in

T 20 सदभावना क्रिकेट मैच: सम्राट एकादश की बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 4 विकेट से शानदार जीत

November 20, 2022 | by Goltoo

16f4aad5-0209-40f4-8802-dfd1533f8134

Muzaffarpur 20 November : सम्राट एकादश की बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 4 विकेट से शानदार जीत

मुख्य अतिथि श्री रामानुज जी, मुख्य प्रबंधक, बैक औफ इंडिया, मुजफ्फरपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री रंजीत कुमार जी, बैंक ऑफ बड़ौदा, मुजफ्फरपुर

आज दिनांक 20:11:2022 रविवार को स्थान : ETC क्रिकेट ग्राउंड , मुशहरी, मुजफ्फरपुर में खेले गये मैच जो सम्राट एकादश मुजफ्फरपुर बनाम बैंक ऑफ इंडिया एकादश, मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया था में सम्राट एकादश ने बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 4 विकेट से शानदार जीत दजॅ किया।


सम्राट एकादश के कप्तान समीर सम्राट एवं बैंक ऑफ इंडिया एकादश के कप्तान अमरजीत ने टौस किया । बैंक ऑफ इंडिया एकादश ने टौस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया ।

मुख्य अतिथि श्री रामानुज एवं विशिष्ट अतिथि श्री रंजीत कुमार को पुष्प गुच्छ एवं समॄती चिन्ह देकर समीर सम्राट ने स्वागत एवं सम्मानित किया.

बैक औफ इंडिया एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 19 ओवर 1 गेंद में 10 विकेट के नुकसान पर 93 रन का स्कोर खङा किया । बैंक ऑफ इंडिया एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुवे चन्द्र प्रकाश I ने 22 रन, बंटी ने 15 रन, सुशील ने 8 रन, सुनीत ने 7 रन, रामानुज ने 5 रनो का योगदान दिया।


सम्राट एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये कप्तान समीर सम्राट ने 1 विकेट, अभय ने 3 विकेट, कुंदन ने 3 विकेट, शेताभ खान ने 2 विकेट, विवेक ने 1 विकेट लिया । जबाब में सम्राट एकादश की टीम ने 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिया । फलस्वरूप सम्राट एकादश ने बैंक ऑफ इंडिया एकादश पर 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज किया । सम्राट एकादश की ओर से बल्लेबाजी करते हुये सिद्धार्थ राणा ने शानदार नाबाद 20 रन, अनुराग ने 11 रन, साहिल ने 10 रन , विवेक ने नाबाद 10 रन , आबिद ने 5 रन एवं साजिद ने 5 रन की पारी खेली ।

बैंक ऑफ इंडिया एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुये अरविंद ने 1 विकेट, चन्द्र प्रकाश II ने 1 विकेट, पप्पु ने 1 विकेट एवं रवि ने 1 विकेट लिया । सम्राट एकादश के हरफनमौला शानदार खिलाड़ी सिद्धार्थ राणा को बल्लेबाजी में नाबाद 20 रन एवं क्षेत्ररक्षण में शानदार 4 कैच लेने हेतु यानि शानदार बेहतरीन प्रदर्शन हेतु मैन औफ द मैच दिया गया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने शानदार प्रदर्शन करने वाले दोनों टीम के खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया ।

सम्राट एकादश के शानदार बेहतरीन बल्लेबाज श्री मुकेश कुमार को सम्राट एकादश के विभिन्न मैचों शानदार प्रदर्शन हेतु खेल सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया।

मैनऑफदमैच सिद्धार्थ राणा

बेस्ट बैट्समैन साहिल एवं चन्द्र प्रकाश

बेस्ट बौलर कुंदन एवं पप्पू

बेस्टक्षेत्ररक्षक शेताभ खान एवं बंटी को संयुक्त रुप से दिया गया ।

अंपायर श्री अंकुर शर्मा एवं श्री नीरज कुमार एवं स्कोरर ‌श्री सुधीर कुमार थे ।

RELATED POSTS

View all

view all