Headlines

Tirupati Balaji Temple में भगदड़, 6 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

Shaheed Diwas
Advertisements

तिरुपति, 8 जनवरी: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर Tirupati Balaji Temple में मंगलवार रात भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। टिकट बुकिंग काउंटर पर टोकन के लिए लगी लंबी कतार में अचानक अफरातफरी मच गई, जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं

Tirupati Balaji Temple

कैसे हुआ हादसा?
10 जनवरी को वैकुंठ एकादशी के मौके पर वैकुंठ द्वार खोला जाना था, जिसके दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु टिकट काउंटर पर टोकन लेने पहुंचे थे। करीब रात 9:30 बजे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई। लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे, जिससे कई लोग कुचले गए और दम घुटने से भी मौतें हुईं।

Tirupati Balaji Temple में भगदड़, 6 की मौत, 200 से ज्यादा घायल
Tirupati Balaji Temple में भगदड़, 6 की मौत, 200 से ज्यादा घायल

टोकन लेने के दौरान भगदड़ मची

घायलों की संख्या बढ़ सकती है
प्रशासन के मुताबिक घायलों की संख्या 200 के पार जा सकती है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया
मंदिर प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस दर्दनाक घटना से श्रद्धालुओं में रोष और दहशत का माहौल बना हुआ है।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम दुनिया के सबसे प्रसिद्ध और अमीर तीर्थस्थलों में से एक है। ये आंध्र प्रदेश के सेशाचलम पर्वत पर बसा है।

#tirupati #tirupatibalaji