National News
Advertisements

New Delhi 7 May : दिल्ली की मशहूर UPSC Coaching दुनिया से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। देश के कई चर्चित IAS अफसरों की मेंटर रहीं Shubhra Ranjan को उनके ही पूर्व छात्र ने ऐसी चाल में फंसाया कि करोड़ों रुपये मिनटों में गायब हो गए।

UPSC Coaching की चर्चित डायरेक्टर बनीं साजिश का शिकार!

मामला दिल्ली के करोल बाग और मुखर्जी नगर स्थित “शुभ्रा रंजन IAS स्टडी” UPSC Coaching संस्थान से जुड़ा है। आरोप है कि पूर्व छात्र प्रियंक शर्मा ने भोपाल में नया कोचिंग सेंटर खोलने का सपना दिखाकर शुभ्रा रंजन को दिल्ली से भोपाल बुलाया और फिर उन्हें एक फ्लैट में बंधक बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए।

“मैडम, भोपाल में बड़ा सेंटर खोलना है…”

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी प्रियंक शर्मा पहले शुभ्रा रंजन का छात्र रह चुका था। उसने भरोसे का फायदा उठाते हुए भोपाल में नया UPSC Coaching सेंटर खोलने का प्रस्ताव दिया।

Advertisements

कहा जा रहा है कि प्रियंक ने बड़े निवेश, छात्रों की संख्या और नए प्रोजेक्ट का ऐसा जाल बुना कि शुभ्रा रंजन उसके झांसे में आ गईं। प्लानिंग इतनी शातिर थी कि उन्हें किसी साजिश का अंदाजा तक नहीं हुआ।

UPSC Coaching की चर्चित डायरेक्टर बनीं साजिश का शिकार!
UPSC Coaching की चर्चित डायरेक्टर बनीं साजिश का शिकार!

भोपाल पहुंचते ही बदल गया खेल

दिल्ली से भोपाल पहुंचने के बाद कहानी अचानक डरावनी हो गई। आरोप है कि शुभ्रा रंजन को एक फ्लैट में ले जाकर रोक लिया गया। वहां उन पर मानसिक दबाव बनाया गया और उनके बैंक खातों से ऑनलाइन करीब 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए।

रकम हाथ लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस पूरे घटनाक्रम ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर एक पूर्व छात्र ने अपनी ही गुरु के साथ इतनी बड़ी साजिश कैसे रच डाली?

रिटायर्ड BHEL अफसर का बेटा है आरोपी

जानकारी के अनुसार आरोपी प्रियंक शर्मा भोपाल के एक रिटायर्ड BHEL अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है। पुलिस अब उसके नेटवर्क, बैंक ट्रांजैक्शन और पैसों के इस्तेमाल की जांच कर रही है।

देश के टॉपर्स की रही हैं मेंटर

Shubhra Ranjan देश की सबसे चर्चित UPSC Coaching शिक्षकों में गिनी जाती हैं। वे कई सफल IAS अभ्यर्थियों की मेंटर रह चुकी हैं, जिनमें Tina Dabi, Ria Dabi और Ishita Kishore जैसे नाम शामिल हैं।

25 वर्षों से अधिक के अध्यापन अनुभव वाली शुभ्रा रंजन को UPSC तैयारी की दुनिया में बड़ा नाम माना जाता है। ऐसे में उनके साथ हुई यह घटना शिक्षा जगत और सिविल सेवा अभ्यर्थियों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बन गई है।

भरोसा बना सबसे बड़ा हथियार

इस मामले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी अब हथियारों से नहीं, बल्कि भरोसे से वार करते हैं। जिस छात्र को कभी सफलता का रास्ता दिखाया गया, उसी ने अपने गुरु को करोड़ों की ठगी और बंधक बनाने की साजिश में फंसा दिया।

अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.