Headlines

Van Mahotsav वन महोत्सव 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

rds college rds college
Advertisements

Muzaffarpur 17 September : 17 सितम्बर 2025 को श्रीकृष्ण सभा भवन,RDS College मुज़फ़्फ़रपुर में Van Mahotsav वन महोत्सव का आयोजन हुआ। एनएसएस स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार व जिला वन अधिकारी ने प्रकृति संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में

दिनांक 17 सितम्बर 2025 को महाविद्यालय के श्रीकृष्ण सभा भवन में जिला वन अधिकारी, मुज़फ़्फ़रपुर के सौजन्य से Van Mahotsav का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शशिभूषण कुमार ने किया। उन्होंने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आज की पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण की जिम्मेदारी निभानी होगी।

Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में
Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में
Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में

इस अवसर पर बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत परिसर में विभिन्न प्रजातियों के वृक्षों का रोपण किया गया। स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे वृक्षों की देखभाल करेंगे और पर्यावरण की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का निर्माण करेंगे।

Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में

जिला वन अधिकारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर वृक्षारोपण और उनकी देखभाल ही स्वस्थ समाज और स्वच्छ वातावरण की कुंजी है। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. राजीव कुमार ,डॉ. रजनीकांत पांडेय,,डॉ. सारिका चौरसिया, डॉ. कृतिका वर्मा,एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ राज का योगदान विशेष रहा। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित किया और पूरे आयोजन के अनुशासन व समन्वय को सुनिश्चित किया।

Van Mahotsav 2025: RDS College, मुज़फ़्फ़रपुर में
Van Mahotsav
Van Mahotsav

मंच सञ्चालन डॉ सारिका चौरसिया और डॉ कृतिका शर्मा तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ रजनीकांत पांडेय ने किया.

इस अवसर पर डॉ. रजनीकांत पांडेय, डॉ. सारिका चौरसिया, डॉ. कृतिका शर्मा, डॉ. जॉयदीप घोष, डॉ. राजीव कुमार,दिगम्बर कुमार,नितेश कुमार,मनीष कुमार,विजय तिवारी सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण में सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *